Gamharia: अलग-अलग कंपनी गेट से स्कूटी-बाइक चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

गम्हरिया:  गम्हरिया और आदित्यपुर थाना क्षेत्रों में इन दिनों बाइक चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। प्रशासनिक सुस्ती और सुरक्षा व्यवस्था की लापरवाही के चलते वाहन चोरी की घटनाएँ लगातार सामने आ रही हैं, जिससे कामगारों और आम नागरिकों में असुरक्षा का माहौल है।

गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लार्ज सेक्टर स्थित कपारो इंजीनियरिंग कंपनी के गेट के सामने छोटा गम्हरिया निवासी असीम मुखर्जी की स्कूटी चोरी हो गई।
मुखर्जी ने बताया कि वे स्कूटी खड़ी कर कुछ देर के लिए पास की कैंटीन गए थे। लौटने पर वाहन मौके से गायब था। काफी खोजबीन के बाद भी स्कूटी का कोई पता नहीं चला, जिसके बाद उन्होंने गम्हरिया थाना में मामला दर्ज कराया है और वाहन की बरामदगी की अपील की है।

इसी तरह आदित्यपुर थाना क्षेत्र के औद्योगिक परिसर स्थित आरकेएफएल यूनिट 3 और 4 से कामगार प्रदीप मान की बाइक चोरी हो गई।
चोरी की जानकारी मिलते ही प्रदीप ने भी काफी तलाश की, लेकिन जब कुछ पता नहीं चला, तो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

 

इसे भी पढ़ें : Gamharia: टाटा स्टील की अनोखी पहल, नृत्य और Quiz से बच्चों को मिली नैतिक शिक्षा

 

Spread the love

Related Posts

Jadugora : जलवायु परिवर्तन व पर्यावरण संकट पर दो दिवसीय जन जागरूकता अभियान 29 से

42 गांव के छह पंचायतों से गुजरेगी पर्यावरण जागरूकता रैली : सिदेश्वर सरदार जादूगोड़ा : कटते जंगल व घटते आजीविका संकट के बीच जलवायु परिवर्तन व पर्यावरण संकट से ग्रामीणों…

Spread the love

Gua : गुवा में लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न, श्रद्धालुओं के बीच किया गया प्रसाद का वितरण

गुवा : गुवा के कुसुम घाट में चैती छठ पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हो गई। सुबह छठव्रतियों ने उदयीमान भगवान सूर्य को अर्ध्य अर्पित कर अपने व्रत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time