Jamshedpur: निशुल्क कांवर यात्रा के लिए पंजीयन की जोरों पर, जानिए कौन कर सकता है पंजीयन?

जमशेदपुर:  हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा बैधनाथ सेवा संघ द्वारा निशुल्क कांवर यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। संस्था के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने जानकारी दी कि आगामी 25 जुलाई को जमशेदपुर से 1000 शिवभक्तों का जत्था बाबा धाम सुल्तानगंज के लिए रवाना होगा।

कौन कर सकता है पंजीयन?
यात्रा में 18 से 60 वर्ष की आयु के पुरुष और महिलाएं भाग ले सकते हैं। पंजीयन की प्रक्रिया जोरों पर है।

सोनारी स्थित बाबा भूतनाथ मंदिर में आशुतोष सिंह

कदमा के जयप्रकाश नगर में अरविंद महतो

मानगो बड़ा बजरंगबली मंदिर के पास किशोर बर्मन

इनकी देखरेख में श्रद्धालुओं का पंजीयन किया जा रहा है। रविवार को विशेष भीड़ देखी गई, जब श्रद्धालु लंबी कतारों में खड़े होकर पंजीयन कराने पहुंचे।

स्वास्थ्य सेवा की समुचित व्यवस्था
विकास सिंह ने बताया कि शिवभक्तों की सुरक्षा और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा गया है।

जमशेदपुर से डॉक्टर, नर्स और एंबुलेंस की टीम कांवरियों के साथ भेजी जाएगी।

प्राथमिक उपचार हेतु आवश्यक सभी दवाइयाँ जत्थे के साथ रहेंगी।

यह कांवर यात्रा कुल आठ दिनों की होगी, जिसमें भक्त सुल्तानगंज से जल भरकर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में अर्पित करेंगे।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: सरकारी भवनों पर हो रहा है अवैध कब्जा, विधायक सरयू राय ने उपायुक्त को लिखा पत्र

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई शनिदेव मंदिर में शनि शांति यज्ञ का आयोजन, हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

जमशेदपुर : जुगसलाई के दुखु मार्केट स्थित रेलवे लाइन किनारे सत्यनारायण मंदिर रोड पर शनिवार को शनिदेव मंदिर में झारखंड शनि शांति यज्ञ (हवन) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम…

Spread the love

Bahragora : बकरीद को लेकर बहरागोड़ा थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना परिसर में शनिवार को भूमि सुधार उपसमाहर्ता नीत नितिन सुरीन की अध्यक्षता में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time