Saraikela: बारिश में ढहा भागीरथ महतो का आशियाना, परिवार तंबू के नीचे जीने को मजबूर

सरायकेला:  सरायकेला प्रखंड के मुंडाटांड पंचायत अंतर्गत मुंडाटांड गांव में लगातार बारिश ने एक गरीब परिवार को बेघर कर दिया. यहां रहने वाले भागीरथ महतो का मिट्टी का बना घर पूरी तरह ढह गया, जिससे उनका परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हो गया है.

भागीरथ महतो ने बताया कि वह अपनी बुजुर्ग बीमार मां, पत्नी और दो छोटे बच्चों के साथ तंबू के नीचे किसी तरह जीवन बिता रहे हैं. मिट्टी का घर गिरने से उनके पास सिर छुपाने की भी जगह नहीं बची है. तेज हवाओं और बरसात के बीच यह तंबू उनका एकमात्र सहारा बना हुआ है.

इस कठिन परिस्थिति में भागीरथ महतो ने सरकारी सहायता की अपील की है. उन्होंने कहा कि उनके पास न तो घर मरम्मत के लिए पैसे हैं और न ही कोई सुरक्षित विकल्प. वे प्रशासन से तत्काल राहत और पुनर्वास की मांग कर रहे हैं.

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela: बाजार में सब्जियों की कीमतें छू रहीं आसमान, किसान और उपभोक्ता दोनों परेशान

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Chaibasa : झारखंड राज्य आजीविका प्रोत्साहन सोसाइटी जगन्नाथपुर की वार्षिक आम सभा आयोजित, विधायक का किया सम्मान

चाईबासा : झारखंड राज्य आजीविका प्रोत्साहन सोसाइटी (JSLPS) जगन्नाथपुर द्वारा आयोजित वार्षिक आम सभा में मुख्य अतिथि विधायक जगन्नाथपुर सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सह पश्चिमी सिंहभूम कांग्रेस जिला…

Spread the love

Jamshedpur : आरडी भट्टा एवं सी एरिया पूजा कमेटी ने डायमंड जुबली पर अरिजीत सरकार को प्रदान किया मानव सेवा सम्मान

30 वर्षों से समाजसेवा में सक्रिय, रक्तदान से लेकर जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने तक निभा रहे जिम्मेदारी जमशेदपुर : आरडी भट्टा एवं सी एरिया पूजा कमेटी के 60वें वर्ष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time