West Singhbhum: मंदिर में ताला तोड़कर चोरी करने घुसा युवक, मूर्ति के सामने बेसुध मिला – श्रद्धा और चमत्कार की चर्चा पूरे क्षेत्र में

पश्चिम सिंहभूम:  बड़ाजामदा स्थित माँ काली एवं माँ शीतला मंदिर में मंगलवार की भोर एक चमत्कारिक घटना घटी, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी. टंकीसाई निवासी युवक वीर नायक, पिता विजय नायक, नशे की हालत में मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसा और चोरी की कोशिश की. परंतु भागने से पहले ही मूर्ति के सामने बेहोश होकर गिर पड़ा.

भक्तों की सुबह की शुरुआत चौंकाने वाली दृश्य से
सुबह जब स्थानीय लोग मंदिर पहुंचे तो देखा कि मंदिर का दरवाज़ा टूटा हुआ है. भीतर प्रवेश करने पर माँ शीतला की प्रतिमा के सामने युवक अचेत पड़ा मिला. उसके हाथ से मंदिर की दानपेटी और प्रतिमा पर चढ़े आभूषणों को निकालने के प्रयास के निशान भी मिले.

चोर के पास से बरामद हुई दानपेटी की राशि और नींद की गोलियां
स्थानीय समाजसेवी मदन गुप्ता को सूचना मिलते ही वे सुबह चार बजे मंदिर पहुंचे और गेट बंद कर दिया, ताकि कोई भीतर न जा सके. तत्पश्चात बड़ाजामदा ओपी प्रभारी बालेश्वर ऊरांव को सूचित किया गया. पुलिस टीम पहुंची और घटना की वीडियोग्राफी कर मंदिर खोला गया.
अंदर युवक अब भी मूर्ति के सामने गहरी नींद में था. काफी प्रयास के बाद जब उसे होश में लाया गया, तो उसकी तलाशी में दानपेटी की राशि, चुराए गए आभूषण, और एक प्लास्टिक पाउच में रखा अन्य सामान मिला. साथ ही नींद की गोली टी-10 भी बरामद हुई.

पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई
थाना प्रभारी बालेश्वर ऊरांव ने बताया कि यह घटना रात लगभग तीन बजे की है. युवक ने तीन-चार नींद की गोलियां खाकर चोरी की योजना बनाई थी, लेकिन गोली का असर इतना तेज निकला कि वह चोरी के बाद भागने के बजाय मूर्ति के सामने ही अचेत हो गया. आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेजने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है.

श्रद्धा और चमत्कार की चर्चा पूरे क्षेत्र में
इस घटना के बाद पूरे बड़ाजामदा क्षेत्र में माँ काली और शीतला माँ की कृपा की चर्चा जोरों पर है. श्रद्धालुओं का मानना है कि देवियों ने स्वयं अपने आभूषणों की रक्षा की और चोर को बाहर जाने नहीं दिया. भक्तों की आस्था पहले से कहीं अधिक दृढ़ हुई है.

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: सर गंगाराम अस्पताल में शिबू सोरेन से मिले नितिन गडकरी, अरविंद केजरीवाल ने हेमंत सोरेन से जाना हाल

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Chaibasa : झारखंड राज्य आजीविका प्रोत्साहन सोसाइटी जगन्नाथपुर की वार्षिक आम सभा आयोजित, विधायक का किया सम्मान

चाईबासा : झारखंड राज्य आजीविका प्रोत्साहन सोसाइटी (JSLPS) जगन्नाथपुर द्वारा आयोजित वार्षिक आम सभा में मुख्य अतिथि विधायक जगन्नाथपुर सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सह पश्चिमी सिंहभूम कांग्रेस जिला…

Spread the love

Jamshedpur : आरडी भट्टा एवं सी एरिया पूजा कमेटी ने डायमंड जुबली पर अरिजीत सरकार को प्रदान किया मानव सेवा सम्मान

30 वर्षों से समाजसेवा में सक्रिय, रक्तदान से लेकर जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने तक निभा रहे जिम्मेदारी जमशेदपुर : आरडी भट्टा एवं सी एरिया पूजा कमेटी के 60वें वर्ष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time