Potka: पोटका में वृद्धा की हत्या, बेटी और नातिन भी गंभीर, भूमिज समाज ने की सख्त कार्रवाई की मांग

जादूगोड़ा:  भारतीय आदिवासी भूमिज समाज ने पोटका प्रखंड के कव्वाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चांपी गांव में घटी हिंसक घटना की तीखी निंदा की है. समाज के प्रमुख नेता दिनेश सरदार ने इस घटना को अमानवीय और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की मांग की है.

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात कुछ अज्ञात हमलावरों ने चांपी गांव निवासी 65 वर्षीय निराशी सरदार के घर में घुसकर उनकी हत्या कर दी. घटना के वक्त उनके साथ सो रही बेटी गुलाबी सरदार और नातनी संध्या सरदार को भी बुरी तरह घायल कर दिया गया. हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए.

दिनेश सरदार ने घटना को जमीन विवाद अथवा पारिवारिक रंजिश से जोड़ते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं अक्सर आपसी संबंधों के तनाव के कारण ही होती हैं. उन्होंने आशंका जताई कि इसमें गांव के ही कुछ परिचित लोग शामिल हो सकते हैं, जिन्हें पहचानना और पकड़ना प्रशासन के लिए चुनौती नहीं होनी चाहिए.

भारतीय आदिवासी भूमिज समाज ने घटना में शामिल दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सज़ा दिलवाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से समाज में भय का वातावरण बनता है और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना प्रशासन की नैतिक जिम्मेदारी है.

 

इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: मंदिर में ताला तोड़कर चोरी करने घुसा युवक, मूर्ति के सामने बेसुध मिला – श्रद्धा और चमत्कार की चर्चा पूरे क्षेत्र में

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Chaibasa : झारखंड राज्य आजीविका प्रोत्साहन सोसाइटी जगन्नाथपुर की वार्षिक आम सभा आयोजित, विधायक का किया सम्मान

चाईबासा : झारखंड राज्य आजीविका प्रोत्साहन सोसाइटी (JSLPS) जगन्नाथपुर द्वारा आयोजित वार्षिक आम सभा में मुख्य अतिथि विधायक जगन्नाथपुर सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सह पश्चिमी सिंहभूम कांग्रेस जिला…

Spread the love

Jamshedpur : आरडी भट्टा एवं सी एरिया पूजा कमेटी ने डायमंड जुबली पर अरिजीत सरकार को प्रदान किया मानव सेवा सम्मान

30 वर्षों से समाजसेवा में सक्रिय, रक्तदान से लेकर जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने तक निभा रहे जिम्मेदारी जमशेदपुर : आरडी भट्टा एवं सी एरिया पूजा कमेटी के 60वें वर्ष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time