gambling : ऑनलाइन जुआ रैकेट का भंडाफोड़, 14 युवक गिरफ्तार, 5 लैपटॉप, 17 मोबाइल फोन और 90 से अधिक विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड बरामद

रांची : बरियातू थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी रोड नंबर-2 में एक बड़ी ऑनलाइन जुआ और अवैध गेमिंग रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को सूचना मिली थी कि उक्त मकान में कुछ लोग अवैध गतिविधियां कर रहे हैं। सूचना के बाद सिटी एसपी और सदर डीएसपी के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर 14 युवकों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से 5 लैपटॉप, 17 मोबाइल फोन और 90 से अधिक विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पिछले एक महीने से इस मकान में रहकर ऑनलाइन गेमिंग चला रहे थे। उनका संचालन राज्य के बाहर से कुछ लोग गाइड करते थे, जो कभी-कभी मौके पर भी आते थे। हर आरोपी को मासिक 15 से 20 हजार रुपये की सैलरी दी जाती थी।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बरियातू थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि साइबर अपराध और ऑनलाइन जुए के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, और ऐसे अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: कपिल राज ने दिया इस्तीफा, केजरीवाल और हेमंत की गिरफ्तारी में निभा चुके हैं मुख्य भूमिका


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Ranchi : जल संसाधन विभाग में पद समाप्त करने की प्रक्रिया का महासंघ ने किया विरोध, नियमावली में संशोधन की मांग

रांची : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ त्रिपाठी गुट की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को रांची स्थित महासंघ कार्यालय में अध्यक्ष विनीत कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में…

Spread the love

Ranchi : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रदेश कमेटी की रांची में बैठक, शिक्षकों को SIR कार्य से मुक्त करने समेत आठ मुद्दों पर बनी रणनीति

रांची : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक रविवार को शिक्षक सर्वोदय आश्रम, सुखदेव नगर में प्रदेश महासचिव निखिल मंडल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शिक्षक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time