jamshedpur : मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा की आमसभा आयोजित, बजरंग अग्रवाल बनें अध्यक्ष

बबलू अग्रवाल मिनी बने महासचिव, सन्नी संघी कोषाध्यक्ष मनोनीत.

जमशेदपुर : मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा की बुधवार को साधारण सभा साकची में आयोजित हुई। आमसभा की शुरुवात विधिवत शाखा अधय्क्ष सुरेश कांउटिया ने उद्बोधन के साथ की।  उन्होंने कहा की दो वर्ष तक समाज का सहयोग जो मिला उससे मैं अभिभूत हूं। उन्होंने कहा की समाज का मार्गदर्शन हमेशा मिला, उसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। महासचिव अभिषेक अग्रवाल गोल्डी ने उपस्थित सदस्यों के बीच 2 वर्ष में आयोजित हुए कार्यकर्मो को साझा किया।  कोषाध्यक्ष सन्नी ने वित्तीय वर्ष 2023-2025 के आय-व्यय का ब्यौरा  प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने ध्वनि मत से पारित किया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: फोन पर बातचीत के दौरान दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत

जल्द ही कार्यसमिति का विस्तार होगा – बजरंग अग्रवाल 

सत्र 2025-27 के लिए साकची शाखा अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया के लिए राजीव अग्रवाल को चुनाव पदाधिकारी मनोनीत किया गया। सत्र 2025-27 के अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी के लिए राजीव अग्रवाल ने सदस्यों को आमंत्रित किया,  इसमें केवल बजरंग अग्रवाल ने अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत की, कोई और उम्मीदवार नहीं होने से बजरंग अग्रवाल को सर्वसम्मति से अध्य्क्ष निर्वाचित किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल ने बबलू अग्रवाल को महासचिव एवं सन्नी संघी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया। बजरंग अग्रवाल ने कहा की जल्द ही कार्यसमिति का विस्तार कर दिया जाएगा। मौके पर पूर्व अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश रिंगसिया, निवर्तमान अध्य्क्ष सुरेश कांउटिया, निवर्तमान महासचिव अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, कोषाध्यक्ष सन्नी संघी, चुनाव पदाधिकारी राजीव अग्रवाल मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: AIFF एलीट लीग में JFC की अंडर-17 टीम, जानें मैच का पूरा कार्यक्रम

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 27.24 लाख की लागत से जमशेदपुर पूर्वी के बस्ती क्षेत्र और खेल के मैदान होंगे रोशन, हाई मास्ट लाइट अधिष्ठापन कार्य का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया शिलान्यास

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में विधायक पूर्णिमा साहू…

Spread the love

Jamshedpur : असम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर कुलवंत सिंह बंटी ने दिलीप सैकिया को दी बधाई, हेमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में विकास के नए युग का जताया विश्वास

जमशेदपुर :  भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने झारखंड के पूर्व प्रभारी एवं असम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें ऐतिहासिक जीत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time