Adityapur : पुलिस ने तीन चोरी की घटनाओं में शामिल 12 आरोपियों को किया गिरफ्तार

चोरी किये गये सामानों को भी आरोपियों की निशानदेही पर बरामद किया गया.

गम्हरिया : आदित्यपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग तीन चोरी की बड़ी घटनाओं का उद्भेदन करते हुए मामले में शामिल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही चोरी किये गये सामानों को भी आरोपियों की निशानदेही पर बरामद किया गया है. जानकारी देते हुए आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि पहला मामला औद्योगिक क्षेत्र के कमसा स्टील कंपनी से मोटर पंप की चोरी का है, जहां 13 जनवरी 2025 को दर्ज मामले के अनुसार कमसा स्टील प्राइवेट लिमिटेड से अज्ञात चोरों द्वारा आठ लाख रुपये मूल्य के 15 मोटर पंप चोरी किये गये थे. उक्त मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी अभियान चलाया और चोरी हुई मोटर पंपों को कटे हुए स्थिति में नंद किशोर भारती उर्फ नंदु के टाल से बरामद किया.

इसे भी पढ़ें : Adityapur : पुलिस ने तीन चोरी की घटनाओं में शामिल 12 आरोपियों को किया गिरफ्तार

लोहे के बीम और एंगल की चोरी मामले में भी सामान बरामद

थाना प्रभारी ने बताया कि 31 जुलाई 2024 को दर्ज कांड संख्या 278/24 में अज्ञात चोरों ने लाजिस्टिक प्लांट से लोहे के बीम और एंगल चोरी किये थे. पुलिस ने इस मामले में अभियुक्त मनोज मोदी को गिरफ्तार कर चोरी के सामानों को बरामद किया.

इसे भी पढ़ें : सैफ अली खान के घर में घुसा शख्स, धारदार हथियार से एक्टर पर किया हमला

प्रिफेब्स बिहार प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में हुई चोरी के आरोपी भी गिरफ्तार

थाना प्रभारी ने बताया कि 25 सितंबर 2024 को दर्ज कांड संख्या 359/34 में प्रिफेब्स बिहार प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से मोटर और अन्य सामानों की चोरी हुई थी. मामले में पुलिस ने सूरज बोदरा, तिरुप बारला उर्फ गोमया बारला, और बिट्टू बारला को गिरफ्तार कीया और उनके पास से कर चोरी किये गये सामान बरामद किया. वहीं पुलिस ने आरोपियों के पास से 15 मोटर (कटे हुए स्थिति में), 150 किलो लोहे का बीम, एंगल, और प्लेट्स और एक जंग लगा हुआ मोटर आदि बरामद किया गया है. तीनों कांड में पुलिस ने कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें नंद किशोर भारती, सुकरू मुखी, शेरू मुखी, सुमित मुखी, आकाश सिंह, विकास यादव, संजय राम, अनंतो प्रधान, मनोज मोदी, सूरज बोदरा, तिरुप बारला उर्फ गोमया बारला, और बिट्टू बारला शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: AIFF एलीट लीग में JFC की अंडर-17 टीम, जानें मैच का पूरा कार्यक्रम


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : जांझिया गांव में मां मनसा पूजा का भव्य शुभारंभ: कलश यात्रा और पारंपरिक करतबों से गूंजा पूरा क्षेत्र

बहरागोड़ा: मंगलवार शाम को बहरागोड़ा के जांझिया गांव में सार्वजनिक मनसा पूजा कमेटी के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय मां मनसा पूजा का शुभारंभ पहले दिन तालाब से निकाली गई…

Spread the love

Jhargram : मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ  झाड़ग्राम पुलिस की कार्रवाई, 12 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

झाड़ग्राम : मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए झाड़ग्राम थाना पुलिस ने 12 किलो गांजा बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time