Deoghar : एससी-एसटी मामले में नया चितकाठ पंचायत के मुखिया गिरफ्तार, भेजे गए जेल

मुखिया पर पेंटर गोविंद तुरी के साथ मारपीट और जाति सूचक गाली देने का लगा आरोप.

देवघर : देवघर के रिखिया थाने की पुलिस ने एससी-एसटी से संबंधित एक मामले में नया चितकाठ पंचायत के मुखिया अनिल साह को गिरफ्तार किया है। मुखिया पर पेंटर गोविंद तुरी (चूल्हिया, मोहनपुर) के साथ मारपीट और जाति सूचक गाली देने का आरोप लगा था। इस मामले में पेंटर गोविंद तुरी ने मुखिया के खिलाफ रिखिया थाने में केस दर्ज कराया है। गोविंद का आरोप है कि वह मनरेगा हेल्पलाइन नंबर के लिए दीवार लेखन का कार्य कर रहा था। 12 जनवरी को नया चितकाठ पंचायत भवन के सामने दीवार पर पेंटिंग कर रहा था, तभी मुखिया अनिल साह वहां पहुंचे।

इसे भी पढ़ें : Adityapur : पुलिस ने तीन चोरी की घटनाओं में शामिल 12 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मुखिया ने पेंटर का नाम पूछा और जाती सूचक गाली दी। साथ ही काम भी रोक दिया। गोविंद का कहना है कि सरकारी आदेश दिखाने के बावजूद मुखिया अनिल साह ने उन्हें दीवार पर लिखने से मना कर दिया और आक्रोशित होकर रंग-ब्रश फेंक दिया। साथ ही जमीन पर पटककर लात-घूसों से मारा और जातिसूचक गाली देकर अपमानित किया। जब गोविन्द को बचाने उनके साथी सनोज राय आए तो उनके साथ भी मुखिया ने मारपीट की।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: नई दिल्ली में कांग्रेस के नए मुख्यालय के उद्घाटन में शामिल हुए शहर के कांग्रेसी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जनहित से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं : उपायुक्त

डीसी ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनीं नागरिकों की समस्याएं जमशेदपुर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के…

Spread the love

Jamshedpur : जन समस्याओं के समाधान को लेकर जिला प्रशासन तत्पर, उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनीं नागरिकों की समस्याएं

जमशेदपुर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं, सुझाव एवं शिकायतें सुनीं।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time