Jamshedpur: सावन की मस्ती में डूबीं जमशेदपुर की महिलाएं, श्रृंगार, झूला और मेहंदी में दिखी पारंपरिक छटा

जमशेदपुर:  पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन, मारवाड़ी युवा मंच (सुरभि शाखा) और लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर प्रीमियम के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को साकची स्थित रामगढ़िया सभा प्रांगण में राजस्थानी संस्कृति को समर्पित ‘सिंधारा व कजरी तीज’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम स्थल को ‘राजवाड़ा थीम’ पर भव्य रूप से सजाया गया था.

कार्यक्रम में करीब 500 महिलाओं ने भाग लिया. पारंपरिक परिधान—हरे, पीले, लाल और नीले रंग की साड़ियों व लहरियों में सजी महिलाएं पारंपरिक झूले पर झूलती दिखीं. मेहंदी, चूड़ी, चूरन और कैंडी के स्टॉल्स ने उत्सव को और रंगीन बना दिया.

कार्यक्रम में म्यूजिकल तंबोला, सावन क्वीन प्रतियोगिता, देवरानी-जेठानी गेम, ग्रुप डांस, हाउसी, बच्चों और महिलाओं के लिए नृत्य प्रतियोगिताएं तथा अन्य पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया. सावन क्वीन को स्मार्टफोन और अन्य विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए गए. सोलह श्रृंगार में सजी महिलाओं ने रैम्प वॉक कर माहौल को और सरस बना दिया.

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं

महिलाओं ने विभिन्न पारंपरिक और आधुनिक व्यंजनों का आनंद लिया. इनमें शामिल थे—क्लब कचौड़ी, आलू की सब्जी, जलेबी, चौमिन मंचूरियन, मोमोज, अमेरिकन डोसा, चाट, पुचका, भेलपुरी, पास्ता, पाव भाजी, चाय, मॉकटेल, फ्राइड राइस और बिहार का प्रसिद्ध लिट्टी-चोखा.

इस आयोजन को सफल बनाने में ज्योति अग्रवाल, ममता मुनका, वर्षा चौधरी, मुस्कान अग्रवाल, श्रीजी गर्ग, मनीषा संघी, रेखा अग्रवाल, संजना अग्रवाल, निधि मोदी, कृतिका गोयल, सपना भाऊका, अंजू चेतानी, कविता अग्रवाल, निशा अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, नेहा चौधरी, पायल अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल और अनिता अग्रवाल सहित कई सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

 

इसे भी पढ़ें : Mumbai : मराठी बोलो, नहीं तो बाहर निकलो’, मुंबई की लोकल ट्रेन में महिलाओं के बीच तू-तू मैं-मैं

 

Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड के कई गांवों में धूमधाम से मना स्नान पूर्णिमा महोत्सव, गजानन वेश में भगवान ने दिए दर्शन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खामार, लाऊडोंका, मानुषमुड़िया, पांचरूलिया और पारुलिया,मौदा व बाजार स्थित जगन्नाथ मंदिर समेत कई गांवों में स्थानीय जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा सोमवार को देव…

Spread the love

Gua : गुवा में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

गुवा : गुवा के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत आंगनबाड़ी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time