Jamshedpur: निःशुल्क श्रमिक कार्ड रजिस्ट्रेशन शिविर का आयोजन, सैकड़ों मजदूरों को मिला लेबर कार्ड

जमशेदपुर:  उत्तरी बागबेड़ा पंचायत के नया बस्ती क्षेत्र में बीते एक महीने से निःशुल्क श्रमिक (लेबर) कार्ड रजिस्ट्रेशन शिविर चलाया गया. इस शिविर में सैकड़ों मजदूरों – जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल थे – ने अपने दस्तावेजों के साथ निःशुल्क पंजीकरण कराया.

रविवार को आयोजित वितरण कार्यक्रम में पंजीकृत मजदूरों को उनके श्रमिक कार्ड सौंपे गए. कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, वर्तमान उपाध्यक्ष पंकज सिंहा, पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव, मुखिया गौरी टोप्पो, उपमुखिया मुकेश सिंह और पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने मिलकर कार्ड वितरित किए.

कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रदीप ठाकुर, विशाल, साजन कुमार, अमन, आनंद, बबलू साहू, दीपक सिंह, दिनकर, सोनू दास और कुंदन का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

कार्ड वितरण के दौरान अतिथियों ने कहा कि श्रमिक कार्ड प्राप्त होने के बाद मजदूर अब झारखंड सरकार की विभिन्न योजनाओं से सीधे लाभान्वित होंगे. यह पहल उन्हें आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाएगी.

कार्ड के लिए जरूरी दस्तावेज
पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है:
आधार कार्ड
बैंक पासबुक की प्रति
पासपोर्ट साइज फोटो
नॉमिनी का आधार कार्ड
नॉमिनी का बैंक विवरण
जो मजदूर अभी पंजीकरण से वंचित रह गए हैं, उनके लिए आगे भी पंचायत स्तर पर ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि सभी श्रमिकों को लाभ मिल सके.

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: सरायकेला-चाईबासा सीमा पर जंगल से भारी विस्फोटक बरामद, नक्सली मंसूबों पर लगा ब्रेक

 

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

गुवा : गुवा के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत आंगनबाड़ी…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी ने आपातकाल की वर्षगांठ पर जयप्रकाश नारायण को दी श्रद्धांजलि

बहरागोड़ा : झारखंड सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी ने रविवार को अपने आवासीय कार्यालय में राजनीतिक और सामाजिक साथियों के साथ मिलकर आपातकाल (इमरजेंसी) की वर्षगांठ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time