Jamshedpur: फ्लाई ऐश से बंजर हुए खेत, आदिवासी किसानों का डीसी ऑफिस पर विरोध प्रदर्शन

 जमशेदपुर:  जमशेदपुर के हुरलुंग पंचायत क्षेत्र में अनुसूचित जनजाति के किसानों की उपजाऊ भूमि पर टाटा पावर कंपनी द्वारा अवैध रूप से फ्लाई ऐश (राख) डंप किए जाने से कृषि पूरी तरह नष्ट हो गई है. शुक्रवार को प्रभावित आदिवासी किसान पारंपरिक कृषि औजारों के साथ उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया.

जिला उपायुक्त के अनुपस्थित रहने पर किसानों ने उप विकास आयुक्त (डीडीसी) को ज्ञापन सौंपा. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ भू-माफिया तत्वों की मिलीभगत से कंपनी ने यह अवैध कार्य किया. इससे धान की रोपनी बर्बाद हो गई और खेत बंजर हो गए. किसानों ने दोषियों पर SC/ST अत्याचार अधिनियम समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की.

डीडीसी ने पूरे मामले को डीसी के संज्ञान में लाने और आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई का आश्वासन दिया. अंचल अधिकारी के निर्देश पर राजस्व कर्मचारी ने प्रभावित खेतों का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की है.

किसानों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि तीन दिनों के भीतर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे. उनका कहना है कि जमीन उनकी आजीविका का एकमात्र स्रोत है, जिसे राख में दबा दिया गया.

भाजपा के पूर्व प्रवक्ता अंकित आनंद और आजसू के प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने किसानों के प्रदर्शन का नेतृत्व किया. अंकित आनंद ने प्रशासनिक चुप्पी पर सवाल उठाए और एसएसपी से एफआईआर दर्ज करने का निर्देश देने की मांग की.
वहीं अप्पू तिवारी ने कहा कि आदिवासी हितैषी सरकार में भी आदिवासियों की आवाज नहीं सुनी जा रही है. उन्होंने स्थानीय विधायक की चुप्पी पर भी आक्रोश जताया.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: टाटानगर स्टेशन में पार्किंग कर्मियों से उलझे DSP, पर्ची मांगने पर भड़के

Spread the love

Related Posts

Gua : बायोमेट्रिक हाजिरी लागू करने के विरोध में संयुक्त मोर्चा की हुंकार, कहा– नियमों की अनदेखी हुई तो होगा उग्र आंदोलन

गुवा : सेल की किरीबुरू, मेघाहातुबुरु, गुवा और चिड़िया खदानों के सभी मजदूर संगठनों की संयुक्त बैठक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले मेघाहातुबुरु सामुदायिक भवन स्थित ओपन थिएटर प्रांगण में…

Spread the love

Jadugora : आसनबनी कॉलेज को डिग्री कॉलेज बनाने की मांग, जेएलकेएम ने दी आंदोलन की चेतावनी

जादूगोड़ा : जेएलकेएम नेताओं की एक बैठक सोमवार को जादूगोड़ा स्थित कारगिल चौक पर हुई। जिसमें जिला एवं प्रदेश कमिटी के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान पार्टी के अनुसूचित जनजाति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time