गुवा : बड़ाजामदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिरीबुरु पंचायत स्थित राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, खास जामदा में सोमवार को श्री बालाजी इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग लिमिटेड के सीएसआर (कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) पहल के तहत आधुनिक शौचालय का उद्घाटन किया गया.
इस शौचालय के निर्माण पर लगभग 7 लाख रुपये की लागत आई है.

उद्घाटन से पूर्व कंपनी के CSR अधिकारी अजीत कुमार श्रीवास्तव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “बच्चे ही देश का भविष्य हैं. उन्हें बेहतर शिक्षा और स्वच्छ वातावरण देने के लिए कंपनी हमेशा तत्पर रही है और आगे भी प्रयासरत रहेगी.” उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी की ओर से विद्यालय में दो शिक्षकों को मानदेय पर नियुक्त किया गया है, जिससे बच्चों की शिक्षा व्यवस्था मजबूत हो सके.
इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे बीपीओ जितेंद्र केसरी, बड़ाजामदा की मुखिया प्यारवती देवगम और दिरीबुरु पंचायत के मुखिया गंगाधर चातोम्बा ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर मॉडर्न शौचालय का उद्घाटन किया.
इस समारोह में कंपनी के CSR अधिकारी अजीत कुमार श्रीवास्तव, टुल्लू पांडे, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य अमोल रथ, शिक्षक देवनारायण मरांडी, दीपिका गोप, पिंकी सिंह और बड़ी संख्या में बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे.
सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे स्वच्छता और शिक्षा सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया.
इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: छोटानगरा शिव मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, यहाँ होती है दो शिवलिंगों की पूजा
There is no ads to display, Please add some


















































