जमशेदपुर: मुसाबनी प्रखंड के फणी कर्मकार की कल सुबह चलती ट्रेन से गिरने के कारण मध्यप्रदेश के पठरिया स्टेशन के पास दर्दनाक मौत हो गई. जानकारी के अनुसार वे घाटशिला से जबलपुर की ओर यात्रा कर रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ.
घटना की सूचना मिलते ही मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता और पूर्व विधायक कुनाल षाड़ंगी को इसकी जानकारी दी. षाड़ंगी ने तुरंत इस मामले में ट्वीट किया, जिस पर रेलवे प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया. जबलपुर के डीआरएम ने शव को फणी कर्मकार के गृह क्षेत्र मुसाबनी भेजने की व्यवस्था की.
झारखंड सरकार के श्रम विभाग ने भी सक्रियता दिखाते हुए शव को एम्बुलेंस के माध्यम से मुसाबनी लाने की प्रक्रिया सुनिश्चित की. सरकार और प्रशासन की तत्परता से पीड़ित परिवार को समय पर शव प्राप्त हो सका.
इस घटना के बाद पूरे मुसाबनी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. स्थानीय लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है और शोकसंतप्त परिवार को इस दुखद घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की है.
इसे भी पढ़ें : Saraikela: बाबाधाम जा रही कार की ट्रक से टक्कर, चालक की मौत
There is no ads to display, Please add some



















































