Gamharia: OCL कंपनी में श्रमिकों को बड़ी राहत, वेतन में सालाना 12% बढ़ोतरी

गम्हरिया:  कांड्रा के रतनपुर स्थित OCL आयरन एंड स्टील लिमिटेड में वेतन बढ़ोत्तरी को लेकर प्रबंधन और नीलाचल वर्कर्स यूनियन के बीच तीन वर्षों के लिए ऐतिहासिक समझौता हुआ है। समझौते के तहत प्रति वर्ष 12% वेतन बढ़ोत्तरी की सहमति बनी है।

वेतन के अलावा कुल 16 मुद्दों पर चर्चा कर सहमति बनी। इससे कर्मचारियों को न सिर्फ आर्थिक लाभ मिलेगा, बल्कि कार्यस्थल की सुविधाएं भी बेहतर होंगी।

इस समझौता वार्ता में दोनों पक्षों के प्रतिनिधि मौजूद थे। कंपनी प्रबंधन की ओर से समझौता पत्र पर सीईओ सुभाष चंद्रा, डायरेक्टर सूरज सिंह, एचआर के वरीय महाप्रबंधक जीडी वाजपेई, नीलांबर मिश्रा और रवि सिंह ने हस्ताक्षर किए।

वहीं यूनियन की ओर से अध्यक्ष राम हांसदा, महामंत्री तपन कुमार मंडल, उपाध्यक्ष राजा टुडू, कोषाध्यक्ष बुद्धेश्वर मंडल, सहसचिव भीम माझी, और कार्यकारिणी सदस्य विवेक कुमार पाठक, अभिराम मंडल, नारायण टुडू मौजूद रहे।

इस समझौते से कंपनी के कर्मचारियों में संतोष और उत्साह देखा जा रहा है। इसे वेतन सुधार की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: अबुआ आवास योजना के तहत 21 परिवारों ने किया नए घर में प्रवेश

 

Spread the love

Related Posts

Jadugora : हाथी बिंदा पंचायत के बहडाडीह गांव में हरिमंदिर की हुई प्राण प्रतिष्ठा,108 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, पूरा गांव हुआ भक्तिमय

जादूगोड़ा : हाथी बिंदा पंचायत के बहडाडीह गांव में वैदिक मंत्रोंउच्चारण के साथ बुधवार को हरि मंदिर निर्माण की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके पूर्व गांव की 108 महिलाओं ने…

Spread the love

Potka : डालसा ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया पृथ्वी दिवस, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पोटका : पृथ्वी दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) की ओर से उत्क्रमित मध्य विद्यालय रंगा माटीया में स्कूली बच्चों के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time