Saraikela: झारखंड मानवाधिकार संघ ने खोला भ्रष्टाचार का चिट्ठा, वर्षों से पद पर जमे टंकक पर उठे गंभीर आरोप

सरायकेला:  झारखंड मानवाधिकार संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार किनू ने राज्य सरकार की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक अनियमितताओं पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि झारखंड सरकार में भ्रष्टाचार गहराता जा रहा है और कई अधिकारी राजनीतिक संरक्षण में नियमों को ताक पर रखकर काम कर रहे हैं.

दिनेश कुमार किनू ने सुवर्णरेखा बहुउद्देश्यीय परियोजना, आदित्यपुर के टंकक प्रसेनजीत घोष का उदाहरण देते हुए कहा कि वे बीते 20 वर्षों से एक ही पद पर कार्यरत हैं. जबकि उनके स्थानांतरण के आदेश कार्यपालक अभियंता, बांध एवं बराज रूपांकण प्रमंडल जमशेदपुर द्वारा पहले ही जारी किए जा चुके हैं.

यह भी बताया गया कि मुख्यमंत्री कार्यालय और अवर सचिव संजय कुमार समेत कई स्तरों से घोष को उनके मूल विभाग में पदस्थापित करने के आदेश 2016 से बार-बार जारी किए गए. बावजूद इसके, हर बार आदेशों को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया.

अध्यक्ष किनू का आरोप है कि यह मामला सिर्फ एक कर्मचारी का नहीं, बल्कि पूरे तंत्र की लचरता और भ्रष्टाचार की पोल खोलता है. घोष लगातार नियमों की अनदेखी कर रहे हैं और अधिकारियों की मिलीभगत से पद पर बने हुए हैं.

मानवाधिकार संघ ने यह स्पष्ट किया कि यह मामला प्रशासनिक अनुशासन और पारदर्शिता की असफलता का उदाहरण है. ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की गई है ताकि सरकारी आदेशों की गरिमा बहाल हो सके.

 

इसे भी पढ़ें :  Adityapur: बिना नोटिस नौकरी से निकाले मजदूरों ने किया उग्र प्रदर्शन, पुनर्नियोजन की मांग

Spread the love

Related Posts

Potka : डालसा ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया पृथ्वी दिवस, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पोटका : पृथ्वी दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) की ओर से उत्क्रमित मध्य विद्यालय रंगा माटीया में स्कूली बच्चों के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का…

Spread the love

Bahragora : सुवर्णरेखा नदी से दूसरी बार बरामद विशालकाय जिंदा बम सेना ने किया नष्ट, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपाड़ा नागुड़साईं स्थित सुवर्णरेखा नदी के तट पर पिछले एक सप्ताह से जारी दहशत का बुधवार सुबह 11:00 के करीब उस समय सुखद अंत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time