Potka: तिरिलडीह हाई स्कूल में छात्रों को मिला सफलता का मंत्र

पोटका :  तिरिलडीह हाई स्कूल में आज “गाजुड़” संस्था के संस्थापक और एलआईसी के पूर्व पदाधिकारी जन्मेजय सरदार द्वारा कक्षा 11 के विद्यार्थियों के लिए मोटिवेशनल क्लास का आयोजन किया गया. इस सत्र में उन्होंने छात्र जीवन की दिशा और सफलता के मूल मंत्रों पर विस्तार से चर्चा की.

छात्र जीवन को सफल बनाने के सूत्र

सत्र के दौरान जन्मेजय सरदार ने छात्रों को कई प्रेरणादायक बातें बताईं. उन्होंने बताया कि:

  • आलस्य सफलता का शत्रु है. जो छात्र जीवन में आलसी होते हैं, वे कभी आगे नहीं बढ़ पाते.
  • क्रोध से बचें. क्रोध बुद्धि को नष्ट कर देता है और निर्णय क्षमता को कमजोर करता है.
  • साहस विकसित करें. डर सपनों की राह में बाधा है, इससे बाहर निकलना जरूरी है.
  • ईर्ष्या से दूर रहें. यह शांति और मानसिक संतुलन को नष्ट कर देती है.
  • अहंकार से बचें. इससे आत्मविकास रुक जाता है.
  • संदेह न पालें. यह आत्मविश्वास को समाप्त करता है.

उन्होंने यह भी कहा कि जीवन में हताशा, निराशा या दुख से घबराना नहीं चाहिए, बल्कि हर चुनौती को स्वीकार करना चाहिए.

करियर मार्गदर्शन भी दिया

मोटिवेशनल सत्र के अंत में सरदार ने 12वीं के बाद करियर की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला. उन्होंने बताया:
डॉक्टर बनने के लिए NEET (National Eligibility Entrance Test) देना होता है.इंजीनियर बनने के लिए JEE Main और JEE Advanced जैसी परीक्षाएं होती हैं, जिनमें सफल होने पर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे NIT और IIT में प्रवेश मिलता है.

इस सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों को न केवल जीवन के महत्वपूर्ण मूल्य समझने को मिले, बल्कि उन्होंने अपने करियर को लेकर भी स्पष्टता पाई. शिक्षकों ने भी इसे उपयोगी और मार्गदर्शक सत्र बताया.

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela: झारखंड मानवाधिकार संघ ने खोला भ्रष्टाचार का चिट्ठा, वर्षों से पद पर जमे टंकक पर उठे गंभीर आरोप

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप से गुरदीप पप्पू सहित 14 बरी

जमशेदपुर : जनता दल यू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह पप्पू सहित 14 भाजपा एवं सामाजिक नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।…

Spread the love

Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time