Saraikela: सर्किल रेट और स्टांप ड्यूटी में मनमानी बढ़ोतरी पर पूर्व उपाध्यक्ष ने जताई आपत्ति

सरायकेला:  नगर पंचायत सरायकेला के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने गुरुवार को उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपते हुए जमीन की सर्किल दर और स्टांप ड्यूटी में हो रही मनमानी बढ़ोतरी पर गहरी चिंता जताई. उन्होंने इसे बाजार दर से कई गुना अधिक बताते हुए आम लोगों पर आर्थिक बोझ बताया.

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि राज्य सरकार हर दो वर्षों में 1 अगस्त से भूमि की निबंधन दरें बढ़ाती है, ताकि सरकार को वास्तविक बाजार दर के अनुसार राजस्व मिल सके. इसके लिए पहले सर्वेक्षण कर वास्तविक आंकड़ों के आधार पर दर तय की जाती थी.

लेकिन अब विभागीय दिशा-निर्देशों को दरकिनार कर, बिना सर्वे के सर्किल दरें बढ़ाई जा रही हैं. इससे न केवल शहरी बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों की जमीनों और फ्लैट्स की कीमतें अस्वाभाविक रूप से बढ़ गई हैं.

पूर्व उपाध्यक्ष के अनुसार, “फ्लैट्स का बाजार मूल्य 2700 से 2800 रुपये प्रति वर्गफुट है, लेकिन नई सर्किल दर 4000 रुपये तक पहुंचने की संभावना है. इससे स्टांप ड्यूटी बहुत अधिक हो जाती है और आम लोग रजिस्ट्री कराने से पीछे हट जाते हैं.”

लोग मजबूरी में एग्रीमेंट जैसे वैकल्पिक उपायों की ओर रुख कर रहे हैं. इससे सरकार को भी राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है.

मनोज चौधरी ने मांग की है कि “जमीन के सर्किल दरों का निर्धारण पूर्व की तरह स्थानीय सर्वेक्षण और वास्तविक बाजार मूल्य के आधार पर किया जाए, ताकि आम नागरिकों के लिए रजिस्ट्री कराना सुलभ हो सके.”

इस ज्ञापन की प्रतिलिपि राज्य के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार मंत्री, विभागीय सचिव, सरायकेला-खरसावां के अपर उपायुक्त और जिला निबंधन पदाधिकारी को भी भेजी गई है, ताकि इस विषय में आवश्यक कार्यवाही की जा सके.

 

इसे भी पढ़ें : Chaibasa: केंद्रीय विद्यालय में छात्र परिषद् का गठन, मिली जिम्मेदारी – जागा आत्मविश्वास

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 13वां हस्तकरघा दिवस 7 को, वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन कर रहा आयोजन,  राज्यपाल करेंगे उद्घाटन 

जमशेदपुर : वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाईजेशन के द्वारा 2014 में नई दिल्ली में पहली बार 7 अगस्त को हस्तकरघा दिवस मनाया गया था जिसके पश्चात् 2015 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र…

Spread the love

Jamshedpur : ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरुकता शिविर का आयोजन, डालसा सचिव ने की शिरकत, कानून से रू व रू  हुईं छात्राएं 

जमशेदपुर : ग्रेजुएट महाविद्यालय की सभागार में बीएड विभाग एवं एनएसएस तथा डालसा के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को एक दिवसीय कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time