Jamshedpur: मंईयां योजना की राशि नहीं मिलने पर DC ऑफिस पहुंचीं महिलाएं, कहा – उपेक्षा क्यों?

जमशेदपुर: मंईयां सम्मान योजना की राशि अब तक खातों में नहीं आने से नाराज़ पूर्वी सिंहभूम जिले की ग्रामीण महिलाएं शुक्रवार को डीसी ऑफिस पहुंचीं और जमकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी महिलाएं पटमदा, बोड़ाम, पोटका, घाटशिला और बहरागोड़ा अंचलों से थीं. उन्होंने भाजपा नेता विमल बैठा के नेतृत्व में उपायुक्त से मुलाकात की और योजना में हो रही देरी पर नाराजगी जाहिर की.

महिलाओं ने कहा कि वे सभी झारखंड की निवासी हैं, इसके बावजूद उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल रहा. अंचल कार्यालय से उपायुक्त कार्यालय भेजा जाता है, और यहां भी सुनवाई नहीं होती. उन्होंने सवाल किया कि यदि सरकार योजना का लाभ देना ही नहीं चाहती, तो स्पष्ट बता दिया जाए.

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बताया कि वे आर्थिक रूप से कमजोर हैं. योजना की राशि उन्हें बच्चों की पढ़ाई और घरेलू ज़रूरतों के लिए चाहिए थी. अब फीस तक भरने की स्थिति में नहीं हैं. ऐसे में प्रशासन को चाहिए कि जल्द उनके आवेदन पर कार्रवाई करे.

डीसी ऑफिस परिसर में महिलाओं का प्रदर्शन कई घंटे तक चला. प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी.

 

इसे भी पढ़ें : Bihar: चिराग पासवान ने खुले दिल से की प्रशांत किशोर की तारीफ, कहा – “कोई किसी का एजेंडा नहीं छीन सकता”

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पारडीह के गोल्डन लीफ रिसॉर्ट से धराया अपराधकर्मी मनीष सिंह, गुप्त सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

जमशेदपुर : कारोबारियों के लिए मुश्किल पैदा कर रहा अपराधी मनीष सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि उसकी गिरफ्तारी पारडीह स्थित गोल्डन लीफ रिसोर्ट…

Spread the love

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *