Jamshedpur: जमशेदपुर की सड़कों पर खतरे का साया, JDU प्रवक्ता ने जताई चिंता

जमशेदपुर:  जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्वी सिंहभूम जिला प्रवक्ता आकाश शाह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जमशेदपुर की खस्ताहाल सड़कों को लेकर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है. उन्होंने कहा कि मानसून से पूर्व हुई भारी बारिश ने शहर की जर्जर बुनियादी संरचना की हकीकत उजागर कर दी है.

शाह ने बताया कि बारिश के बाद शहर की कई मुख्य सड़कों की हालत गंभीर रूप से खराब हो गई है. मानगो छोटा पुल, मानगो चौक, डिमना रोड, साकची पुराना कोर्ट रोड और मरीन ड्राइव जैसे प्रमुख मार्गों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं. इन गड्ढों के कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहती है और लोग अपनी जान जोखिम में डालकर इन रास्तों से गुजरने को मजबूर हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि कई स्थानों पर नालों पर स्लैब नहीं होने के कारण बारिश के दौरान सड़क और नाले के बीच का फर्क कर पाना मुश्किल हो जाता है. इससे दुर्घटनाओं का खतरा और अधिक बढ़ जाता है.

संबंधित विभागों से मरम्मत कार्य की मांग
जद (यू) प्रवक्ता ने पथ निर्माण विभाग, जेएनएसी, मानगो नगर निगम और टाटा स्टील यूआईएसएल से मांग की है कि वे अपने-अपने अधीनस्थ क्षेत्रों की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों को चिन्हित करें और शीघ्रता से मरम्मत कार्य शुरू करवाएं.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: मंईयां योजना की राशि नहीं मिलने पर DC ऑफिस पहुंचीं महिलाएं, कहा – उपेक्षा क्यों?

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur :  नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, 33 शोधार्थियों को पीएचडी और 52 मेधावी छात्रों को मिला पदक

दीक्षांत केवल डिग्री प्राप्ति का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज के प्रति दायित्व निभाने का संकल्प भी है : राज्यपाल जमशेदपुर : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में शुक्रवार को चतुर्थ…

Spread the love

Gua : बड़ाजामदा में अवैध लौह अयस्क कारोबार का आरोप, फर्जी कागजात पर बंगाल भेजा जा रहा लौह आयस्क, जांच की मांग

गुवा : नोवामुंडी क्षेत्र के ग्रामीणों ने बड़ाजामदा इलाके में कथित अवैध लौह अयस्क खनन और परिवहन को लेकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time