Jamshedpur: रचनात्मकता में चमके नन्हें कलाकार, RVS Academy में कोलाज प्रतियोगिता

जमशेदपुर:  मानगो स्थित आरवीएस एकेडमी में कोलाज निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में कक्षा 1 और कक्षा 2 के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया. कक्षा 1 के लिए विषय “फलों की टोकरी”, जबकि कक्षा 2 के लिए “सुंदर प्रकृति” निर्धारित किया गया था.

बच्चों ने रंग-बिरंगे चित्रों और कटआउट्स के माध्यम से अपनी रचनात्मकता को जीवंत किया. उनके कोलाज में न केवल कलात्मक संयोजन देखने को मिला, बल्कि उसमें उनकी सोच, विषय-वस्तु की समझ और सामूहिक प्रयास की झलक भी दिखी. प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, सहयोग और एकजुटता की भावना को भी सशक्त किया.

विद्यालय की प्राचार्या विशा मोहिंद्रा, उप-प्राचार्या पूजा सुमन और अध्यक्ष बिंदा सिंह ने ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया, जहाँ विद्यार्थियों की कलाकृतियां प्रदर्शित की गई थीं. अध्यक्ष ने बच्चों के कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की और उन्हें आगे और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया. प्राचार्या ने विद्यार्थियों के “संगठित प्रयास” को सराहा, जबकि उप-प्राचार्या ने उनकी “टीम स्पिरिट” के लिए बधाई दी.

प्रतियोगिता के विजेता
कक्षा 1:

प्रथम स्थान: अंजिष्णु मैती
द्वितीय स्थान: आर्या खंडेवाल
तृतीय स्थान: अद्विका आचार्या

कक्षा 2:

प्रथम स्थान: सृजा घोष
द्वितीय स्थान: शरन्या डे

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: शिक्षकों की कमी देख पूर्व शिक्षक और छात्र मैदान में, इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को पढ़ा रहे निशुल्क

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट प्रीमियर लीग का समापन, 64 टीमें हुई शामिल, बांटे गए 25 लाख रुपये से अधिक के पुरस्कार 

जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड ने न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट प्रीमियर लीग के ग्रैंड फाइनल की मेजबानी की। जिसमें 64 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो इस क्षेत्र में न्युवोको…

Spread the love

Jamshedpur : सिख स्त्री सत्संग सभा की पूर्व प्रधान गुरमीत कौर के अंतिम अरदास का कार्यक्रम नामदा बस्ती गुरुद्वारा में संपन्न

जमशेदपुर : नामदा बस्ती सिख स्त्री सत्संग सभा की पूर्व प्रधान गुरमीत कौर के अंतिम अरदास का कार्यक्रम नामदा बस्ती गुरुद्वारा में संपन्न हुआ.  इस मौके पर विशेष रूप से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time