Chandil: बंदोबस्ती जमीन पर चल रहा अवैध ईंट-भट्ठा, जमीन मालिकों ने की कार्रवाई की मांग

चांडिल:  सरायकेला जिले के चांडिल प्रखंड अंतर्गत मौजा सुकसारी में बंदोबस्ती जमीन पर अवैध ईंट-भट्ठा संचालन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। भोंनदू महतो और मालिन महतो ने अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र के जवाब में स्पष्ट रूप से कहा है कि जिस जमीन पर तरुण प्रमाणिक द्वारा ईंट-भट्ठा चलाया जा रहा है, वह उनके नाम पर बंदोबस्त की गई भूमि है।

भोंनदू महतो और मालिन महतो ने बताया कि उनके नाम से पंजी-2, भाग संख्या-2, पृष्ठ-20 पर जमाबंदी दर्ज है। इसके बावजूद तरुण प्रमाणिक नामक व्यक्ति, जो जमशेदपुर से आया है, इस जमीन पर बाउंड्री बना कर अवैध रूप से ईंट-भट्ठा चला रहा है। यह स्पष्ट रूप से बंदोबस्ती की शर्तों के खिलाफ है।

शुक्रवार को बंगला ईंट-भट्ठा परिसर पर स्थानीय पुलिस ने नोटिस चिपकाया, जिसके बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने इस अतिक्रमण को लेकर कड़ा विरोध जताया।

भोंनदू और मालिन महतो ने अनुमंडल पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर तरुण प्रमाणिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने तरुण को लिखित रूप से यह भी सूचित किया है कि वे अपनी जमीन किराए पर नहीं दे रहे हैं और भट्ठा संचालन पूरी तरह गैरकानूनी है।

सरकार ने अब जमाबंदी में सुधार और रद्द करने के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शुरू की है। इससे आम लोगों को म्यूटेशन प्रक्रिया को सरलता से ऑनलाइन पूरा करने में मदद मिल रही है। अंचल अधिकारी को इस प्रक्रिया में अधिकृत किया गया है ताकि विवादों को शीघ्र सुलझाया जा सके।

 

इसे भी पढ़ें :  West Singhbhum: हाइवे पर हवाई फायरिंग कर रहे दो युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल और मोबाइल जब्त

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट प्रीमियर लीग का समापन, 64 टीमें हुई शामिल, बांटे गए 25 लाख रुपये से अधिक के पुरस्कार 

जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड ने न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट प्रीमियर लीग के ग्रैंड फाइनल की मेजबानी की। जिसमें 64 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो इस क्षेत्र में न्युवोको…

Spread the love

Jamshedpur : सिख स्त्री सत्संग सभा की पूर्व प्रधान गुरमीत कौर के अंतिम अरदास का कार्यक्रम नामदा बस्ती गुरुद्वारा में संपन्न

जमशेदपुर : नामदा बस्ती सिख स्त्री सत्संग सभा की पूर्व प्रधान गुरमीत कौर के अंतिम अरदास का कार्यक्रम नामदा बस्ती गुरुद्वारा में संपन्न हुआ.  इस मौके पर विशेष रूप से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time