Gamharia: बारिश, मेला और खेती ने रोका राशन उठाव, खाद्यान्न वितरण की तारीख बढ़ाने की मांग

गम्हरिया:  जुलाई माह का खाद्यान्न वितरण अब तक अधूरा है. इसे देखते हुए पीडीएस डीलर संघ के जिलाध्यक्ष फूलकांत झा ने वितरण की समयसीमा 14 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की है.

फूलकांत झा ने बताया कि जुलाई में लगातार बारिश, श्रावणी मेला और कृषि कार्यों के चलते ग्रामीण लाभुक राशन नहीं उठा पा रहे हैं. इस कारण जुलाई माह का काफी अनाज दुकानों में बचा रह गया है.

उन्होंने प्रशासन से अपील की कि वितरण की तिथि 14 अगस्त तक बढ़ा दी जाए. इससे सभी लाभुकों तक अनाज पहुंचाया जा सकेगा और किसी को भी अपने अधिकार से वंचित नहीं रहना पड़ेगा.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: गोलमुरी-जुगसलाई में वित्तीय समावेशन शिविर, जनधन से पेंशन योजनाओं तक मिली सुविधा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : आजादनगर से बच्चे के अपहरण की कोशिश, CCTV में कैद हुई वारदात, जांच में जुटी पुलिस 

जमशेदपुर : आजादनगर थाना क्षेत्र के कुली रोड में सोमवार की रात बच्चे के नाकाम अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल…

Spread the love

Cricket: टाटानगर लीजेंड बनी 2026 वेटरन्स चैंपियन

जमशेदपुर : मास्टर्स क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के द्वारा दो दिवसीय 45 वर्ष से अधिक उम्र के प्लेयर्स के लिए एक वेटरन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन टीजीएस क्रिकेट ग्राउंड गम्हरिया में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *