Saraikela: सरायकेला में साप्ताहिक जनता दरबार, समस्याएं सुनी गईं – समाधान के निर्देश जारी

सरायकेला:  25 जुलाई शुक्रवार को समाहरणालय परिसर स्थित उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित हुआ. जिले के विभिन्न प्रखंडों और अंचलों से आए लोगों ने अपनी व्यक्तिगत और सामुदायिक समस्याएं दर्ज कराईं. उपायुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना. उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि समस्याओं का समाधान शीघ्र, पारदर्शी और नियमानुसार किया जाए. जनता को भरोसा दिलाया गया कि प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ कार्रवाई की जाएगी.

उठे कई अहम मुद्दे, जनता ने रखी स्पष्ट माँग
जनता दरबार में निम्नलिखित विषयों पर आवेदन प्रस्तुत किए गए:

सालडीह टू मैदान के समतलीकरण और बैठने की व्यवस्था
छोटा गम्हरिया स्थित केरला पब्लिक स्कूल के सामने ज़ेब्रा क्रॉसिंग की मांग
राजनगर प्रखंड में सीमांकन में आ रही बाधाएं और बाउंड्री वॉल विवाद
अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़ी समस्याएं
भूमि विवादों का निपटारा
मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी सहायता योजना के अंतर्गत नेत्र चिकित्सा सहायता की मांग

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी आवेदनों की समीक्षा कर संबंधित विभाग त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जन समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में हर संभव कदम उठाया जाएगा.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: गोलमुरी-जुगसलाई में वित्तीय समावेशन शिविर, जनधन से पेंशन योजनाओं तक मिली सुविधा

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट प्रीमियर लीग का समापन, 64 टीमें हुई शामिल, बांटे गए 25 लाख रुपये से अधिक के पुरस्कार 

जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड ने न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट प्रीमियर लीग के ग्रैंड फाइनल की मेजबानी की। जिसमें 64 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो इस क्षेत्र में न्युवोको…

Spread the love

Jamshedpur : सिख स्त्री सत्संग सभा की पूर्व प्रधान गुरमीत कौर के अंतिम अरदास का कार्यक्रम नामदा बस्ती गुरुद्वारा में संपन्न

जमशेदपुर : नामदा बस्ती सिख स्त्री सत्संग सभा की पूर्व प्रधान गुरमीत कौर के अंतिम अरदास का कार्यक्रम नामदा बस्ती गुरुद्वारा में संपन्न हुआ.  इस मौके पर विशेष रूप से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time