Jamshedpur: साकची के श्रीगणेश ज्वेलर्स ने ग्राहक को बेचा नकली ब्रेसलेट, बिल मांगने पर दी धमकी

जमशेदपुर:  साकची संजय मार्केट स्थित श्रीगणेश ज्वेलर्स पर एक ग्राहक ने धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगाया है. भुइयांडीह के जेपी नगर, शीतला मंदिर के पास रहने वाले अविनाश कुमार ने बताया कि 23 जुलाई को दोपहर करीब 1 बजे वह उक्त दुकान पर खरीदारी के लिए गया था.

दुकानदार ने अविनाश को बताया कि उसके पास 46 ग्राम का एक चांदी का ब्रेसलेट है, जिसे वह 6000 रुपये में दे सकता है. दुकानदार की बातों पर विश्वास कर अविनाश ने ब्रेसलेट खरीद लिया. लेकिन जब उसने बिल मांगा तो दुकानदार ने कहा कि बिल बुक खत्म हो गई है और अगले दिन आकर बिल ले जाने को कहा.

घर पहुंचने के बाद जब अविनाश ने ब्रेसलेट अपने परिजनों को दिखाया तो उन्हें शक हुआ. इसके बाद पास की एक अन्य ज्वेलरी शॉप में ब्रेसलेट की जांच कराई गई. जांच में स्पष्ट हुआ कि वह ब्रेसलेट नकली है.

उक्त सामान लेकर अविनाश अपनी मां के साथ शाम करीब 7 बजे श्रीगणेश ज्वेलर्स पहुंचा और नकली सामान दिए जाने की शिकायत की. जब उसने पैसे लौटाने की मांग की तो दुकानदार ने न केवल पैसे देने से इनकार किया, बल्कि एक गुंडे को बुलाकर मां-बेटे से दुर्व्यवहार किया. अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और मारपीट की धमकी दी गई. इसके बाद दुकानदार दुकान बंद कर फरार हो गया.

अविनाश जब साकची थाना गया और घटना की शिकायत दर्ज करानी चाही तो पुलिस ने उसका एफआईआर लेने से इनकार कर दिया. मजबूरी में उसने अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज कराई.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : लगातार हो रही बारिश से खरकई व स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर पहुंचा खतरे के निशान से ऊपर


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : करम डाली विसर्जन के साथ जादूगोड़ा में करमा महोत्सव का समापन, ढोल-नगाड़ों पर थिरके लोग

जादूगोड़ा : इंचड़ा गांव में उरांव समाज की ओर से आयोजित दो दिवसीय करमा महोत्सव बुधवार को करम डाली विसर्जन के साथ हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के महिला-पुरुष…

Spread the love

Jamshedpur :  26-27 सितंबर को होगा ब्रह्मा कुमारीज का दो दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर

जमशेदपुर : ब्रह्मा कुमारीज, जमशेदपुर की ओर से 26 और 27 सितंबर को सक्रिय सदस्यों के लिए दो दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर आयोजित किया जाएगा। “ऊंची उड़ान–टुवर्ड्स परफेक्शन” विषय पर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time