सरायकेला: बीते कुछ दिनों से हो रही भारी वर्षा और ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों से लगातार आ रहे पानी के कारण सरायकेला-खरसावां जिले से बहने वाली स्वर्णरेखा और खरकई नदियों का जलस्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है।
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार –
स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर: 123.36 मीटर
खरकई नदी का जलस्तर: 134.90 मीटर
गाजिया बैराज का जलस्तर: 140.5 मीटर
तीनों ही जलस्तर अपने-अपने चेतावनी सीमा को पार कर चुके हैं।
आपदा प्रबंधन इकाई समेत प्रशासनिक टीमें संभावित डूब क्षेत्रों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। राहत, बचाव और पुनर्वास की पूर्व तैयारी कर ली गई है। सभी विभागों को सतर्क कर दिया गया है।
तटीय और निचले इलाकों के लोग सतर्क रहें और समय पर ऊँचे सुरक्षित स्थानों की ओर जाने की तैयारी रखें। नदी के किनारे न जाएं, खासकर बच्चों को जलधारा के पास न जाने दें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत जिला नियंत्रण कक्ष या नजदीकी प्रशासनिक कार्यालय से संपर्क करें।
इसे भी पढ़ें : Saraikela: नदी जलस्तर में वृद्धि को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, किया तटीय क्षेत्रों का निरीक्षण



















































