Canival 2025: सीए छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम में अपनी बहुआयामी प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन

जमशेदपुर :  दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की सीआईसीएएसए (सेंट्रल इंडिया चार्टर्ड अकाउंटेंट्स स्टूडेंट्स एसोसिएशन), जमशेदपुर शाखा द्वारा होटल रेडिसन, बिष्टुपुर में सीए छात्रों के लिए एक शानदार सांस्कृतिक उत्सव ‘‘कैनिवल 2025‘‘ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी के हाथों दीप प्रज्वलन एवं उद्घाटन भाषण से हुई। इस उत्सव में सीए छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और नाटक, नुक्कड़ नाटक, नृत्य, गायन, शायरी, चित्रकला, मिमिक्री जैसे रंगारंग कार्यक्रमों में अपनी बहुआयामी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। शाखा अध्यक्ष सीए कौशलेंद्र दास एवं सीआईसीएएसए चेयरमैन सीए चेतन अग्रवाल ने छात्रों को प्रेरणादायक भाषण के माध्यम से उत्साहित किया। कार्यक्रम की संकल्पना और संचालन में शाखा कोषाध्यक्ष सीए मुकुंद केडिया, उपाध्यक्ष सीए आनंद अग्रवाल, सचिव सीए ऋषि अरोड़ा एवं सीए योगेश शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।पूरे कार्यक्रम का समन्वय सीआईसीएएसए जमशेदपुर के चेयरमैन सीए चेतन अग्रवाल द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। आयोजन की सफलता में सीआईसीएएसए कमेटी एवं जमशेदपुर शाखा के सभी सदस्यों का समर्पण एवं सहयोग उल्लेखनीय रहा। इस अवसर पर शाखा के पूर्व अध्यक्षगण, पूर्व सीआईसीएएसए चेयरमैनगण और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के निर्णायकगण की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा और बढ़ा दी। ‘‘कैनिवल 2025‘‘ न केवल छात्रों के अकादमिक विकास को समर्पित है, बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और रचनात्मक अभिव्यक्ति के लिए भी एक सशक्त मंच प्रदान करता है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : हरहरगुटू का पारिवारिक विवाद पहुंचा एसएसपी के पास, छोटा भाई जान से मारने की दे रहा धमकी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उत्कृष्ट सेवा के लिए जमशेदपुर ब्ल्ड बैंक को मिला सम्मान , टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने ब्ल्ड बैंक की पूरी टीम को किया सम्मानित

जमशेदपुर : रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के द्वारा जमशेदपुर ब्ल्ड बैंक की पूरी टीम को सम्मानित किया गया। गौरतलब हो कि विगत…

Spread the love

Jamshedpur : राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकार्ड 3.18 लाख केस का हुआ निष्पादन, 8.16 करोड़ रुपये की राजस्व की हुई प्राप्ति

जमशेदपुर : व्यवहार न्यायालय में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर  से आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकार्ड 318765 केसों का निपटारा किया गया, जिसमें प्रीलिटिगेशन केस 308616…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time