Jamshedpur : हरहरगुटू का पारिवारिक विवाद पहुंचा एसएसपी के पास, छोटा भाई जान से मारने की दे रहा धमकी

जमशेदपुर : बागबेड़ा थानान्तर्गत हरहरगुटू देवता भवन के समीप रहने वाले अनुपम सिंह ने एसएसपी को शिकायत पत्र सौंपकर अपने छोटे भाई शशांक विक्रम सिंह उर्फ मनीष पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया. अनुपम सिंह के अनुसार उसकी पुस्तैनी 62 डिसमिल जमीन (खाता नंबर 106, प्लॉट नं 680, थाना नंबर 1167) हरहरगुटू में है, जो उसके दादा स्व. महादेव सिंह के नाम पर खतियान में दर्ज है. उक्त जमीन को वगैर पारिवारिक बंटवारा के उसका छोटा शशांक विक्रम सिंह उर्फ मनीष किसी बिल्डर से सौदा कर लिया है. उक्त बिल्डर के सहयोग से वह जमीन की घेराबंदी करवा रहा है. 24 जुलाई को जेसीबी की मदद से जमीन समतल करने का काम करवा रहा था. मना करने पर बुरे परिणाम की धमकी दे रहा है. अनुपम सिंह ने एसएसपी से इस मामले में जांच कर उचित कार्रवाई का आग्रह किया. शिकायत की प्रति स्थानीय थाना के अलावे डीआईजी कोल्हान तथा डीजीपी को भी दी है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : राज्यपाल से मिला पीडीएस डीलर्स संघ का प्रतिनिधिमंडल, 8 सूत्री मांग पत्र सौंपा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह की बेटी के सड़क हादसे में निधन पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने जताया शोक

जमशेदपुर : सोनारी मरीन ड्राइव पर गुरुवार की अहले सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत अन्य लोगों के निधन…

Spread the love

Muri : लगातार वर्षा से जन जीवन अस्त व्यस्त, कीचड से सड़क  पर आवागमन हुआ मुश्किल

मुरी : सिंगपुर-मुरी गोला रोड मातृछाया अस्पताल के सामने का रास्ता कीचड़युक्त होने के कारण मरीजों को अस्पताल पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैं। पुरा रास्ता जहां…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time