Big News : गुवा पोस्ट ऑफिस के पोस्ट मास्टर ने किया 2 करोड़ रुपए का गबन, फरार

खाताधारकों  द्वारा पैसे की निकासी के दौरान जांच में सामने आया मामला, छानबीन जारी

गुवा : गुवा रेलवे मार्केट स्थित पोस्ट ऑफिस में पोस्ट मास्टर रहे विकास चंद्र कुलिया के द्वारा 2 करोड रुपए गबन करने का मामला प्रकाश में आया है। यह आरोप खाता धारकों ने लगाया है। मामले की छानबीन में वर्तमान पोस्ट मास्टर विवेक आनंद ने जानकारी देते हुए कहा कि गुवा पोस्ट ऑफिस में खाता धारकों के पैसे की गबन हुई है। इससे पूर्व पोस्ट मास्टर विकास चंद्र कुलिया के द्वारा रुपयों की गबन की गई है। घटना की जानकारी तब सामने आई जब 35 खाता धारकों ने अपने पैसे निकालने के लिए गुवा पोस्ट ऑफिस पहुंचे। पिछले पोस्टमास्टर के द्वारा खाता धारकों के फिक्स्ड डिपॉजिट करने आए खाता धारकों को डुप्लीकेट पासबुक बनाकर दे दी गई थी। जांच करने के बाद पता चला कि जितने भी खाता धारक हैं, उन सब का पोस्ट ऑफिस के सिस्टम (रिकार्ड) में अंकित नहीं है। जबकि खाताधारक पैसे की निकासी करने आने पर खाता धारकों से फार्म पर हस्ताक्षर कर ली जाती थी और उन्हें कहा जाता था कि शाम को आकर पैसे ले जाना। जहां खाताधारक 10 हजार रुपए निकालने के लिए हस्ताक्षर करते थे। वहीं पोस्ट मास्टर के द्वारा उसमें शून्य बढ़ाकर 1 लाख रुपए की निकासी कर ली जाती थी। फिलहाल अभी 35 खाता धारकों ने अपनी जांच कराई है। जिनका लगभग 90 लख रुपए यह का गबन किया गया है। जांच में अन्य खाताधारकों के साथ ही इसी तरह की हरकत के जाने का अनुमान है. जिससे यह रकम लगभग दो करोड़ तक पहुंच जाएगी। फिलहाल अभी जांच की जा रही है। पूर्व पोस्टमास्टर विकास चंद्र कुलिया का ट्रांसफर चिरिया पोस्ट ऑफिस में हुआ है। लेकिन अभी तक उन्होंने वहां योगदान नहीं दिया है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: सावन की श्रद्धा से सराबोर होगा साकची शिव मंदिर, इस दिन होगा सहस्त्रघट जलाभिषेक

ठक्कर बंधूओं का 6 लाख का गबन

गुवा थाना क्षेत्र के रहने वाले दयालाल ठक्कर, अनिल ठक्कर, जितेंद्र ठक्कर, निलेश ठक्कर तथा हरीश ठक्कर ने पोस्ट ऑफिस में खाता खोला था. जिसमें वे अपनी मेहनत की कमाई जमा करते थे तथा आवश्यकता के अनुसार निकालते थे. सभी भाइयों ने लगभग 6 लाख से ज्यादा रकम जमा की थी. जिसे पोस्टमास्टर ने चालाकी से गबन  कर लिया. इसी तरह मुन्नी देवी नामक महिला का 2 लाख रुपया गबन किया गया. वहीं अनिल कुमार ने अपनी मां के नाम से खाता खोला था. जिसमें से 98 हजार रुपए की निकासी कर ली गई है. इस तरह अब त क 35 खाता धारकों के पैसे का गबन सामने आया है.

इसे भी पढ़ें : Gamharia: उदयपुर विद्यालय को मिला उत्क्रमित उच्च विद्यालय का दर्जा, अब बच्चों को नहीं करनी पड़ेगी लंबी यात्रा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा में हर्षोल्लास और नम आंखों के बीच संपन्न हुआ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, सुवर्णरेखा नदी और जलाशयों में मां को दी गई भावभीनी विदाई

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में शारदीय नवरात्र के समापन और विजया दशमी के पावन अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल…

Spread the love

Jamshedpur : सुंदर नगर में विजयदशमी पर सिंदूरदान के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़; शोभायात्रा के साथ निकलेगी भव्य विसर्जन

जमशेदपुर : सुंदर नगर दुर्गा पूजा समिति की ओर से विजयदशमी के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। सुबह 9 बजे से ही मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time