Muri : पूंजीवादी व सामंतवादी शोषण के खिलाफ संघर्ष और तेज होगा :  बृंदा करात

शहीद सुभाष मुंडा के शहादत दिवस कार्यक्रम में शामिल हुई माकपा की पोलित ब्यूरो सदस्य
मुरी : माकपा के तत्वावधान में शनिवार को शहीद सुभाष मुंडा का दूसरा शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सह मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व सांसद सह पार्टी की पोलित ब्यूरो सदस्य बृंदा करात ने शामिल हुई। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने पहले शहीद सुभाष मुंडा की जीवनी पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। कहा शहीद सुभाष मुंडा का शहादत बेकार नहीं जाएगा। जल, जंगल व जमीन की रक्षा तथा पूंजीवादी सामंती जुल्म एवं शोषण के खिलाफ संघर्ष और तेज़ होगा। सुभाष मुंडा के अधुरे  सपनों को पूरा करने के लिए किसान-मजदूर, आदिवासियों, नौजवानों, महिलाओं के व्यापक एकता के आधार पर संघर्ष तेज़ होगा। माकपा राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने कहा सुभाष मुंडा की हत्या के बाद डीजीपी ने स्पष्ट रूप से कहा था हत्यारे जेल से नहीं छूटेंगे। लेकिन हत्यारों का वेल पुलिस-प्रशासन की विफलता को उजागर करता है।
13 को देशभर में मोदी ट्रंप का फूंका जाएगा पुतला
आक्रोश रैली में शामिल लोग
झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सह माकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य सुफल महतो ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति एवं भारतीय प्रधानमंत्री के अमेरिकी उत्पादों के लिए मुक्त भारतीय बाजार के नापाक समझौता के खिलाफ 13 अगस्त  को झारखंड सहित देशभर के हर गांव में ट्रंप – मोदी का पूतला फूंका जाएगा।यह समझौता देश के अन्नदाता किसानो के लिए मौत की घंटी है। कहा कि शहीद सुभाष मुंडा हर किसान व मजदूर के दिलों में जिंदा रहेंगे, हर संघर्ष में इंकलाब के रूप में वे जिंदा रहेंगे। शहीद कभी दफन नहीं होते – बीज की तरह फलते फूलते हैं। हम सुभाष मुंडा के बहादुर माता-पिता को  सलाम करते हैं जो सुभाष मुंडा जैसा बेटा पैदा किया ,जो लूट, शोषण जुल्म के खिलाफ संघर्ष का रास्ता चुना।
कार्यक्रम में यह लोग रहे मौजूद
इसके अलावे राज्य सचिव मंडल सदस्य सुरेश, प्रफुल्ल लिंडा,मुंडा, सुखनाथ लोहरा, राज्य  कमिटी सदस्य सह नगड़ी प्रमुख मदुवा कच्छप, आदिवासी नेता अजय तिर्की , जय गोविंद मुंडा, ललित मुंडा आदि  ने संबोधित किया। मंच पर मुख्य रूप से माकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य समीर दास, संजय पासवान, कृति मुंडा, छोटन देवी,भीखन देवी, कपिल महतो, बुधराम उरांव सहित शहीद सुभाष मुंडा के परिजन उपस्थित थे। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता सुरेश मुंडा एवं संचालन सुखनाथ लोहरा ने किया। इससे पहले आक्रोश रैली निकाली गई जिसमें शामिल लोगों ने शहीद सुभाष मुंडा के हत्यारों को फांसी देने की मांग की।

There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पत्रकार एकता मंच के प्रथम वर्षगांठ पर कोल्हान के पत्रकारों का हुआ जुटान, नई उर्जा के साथ कार्य करने का लिया संकल्प

जमशेदपुर : कोल्हान पत्रकार एकता मंच का प्रथम वर्षगांठ जमशेदपुर प्रखंड परिसर  स्थित पंचायत समिति भवन में आयोजित की गई। इस दौरान पत्रकारों द्वारा संयुक्त रूप से केक काटा गया।…

Spread the love

Jamshedpur : घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया मां तारा का दर्शन-पूजन

जमशेदपुर : घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं का एक दल मां तारा के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मां तारा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time