सरायकेला: शनिवार को सरायकेला शहर में एक विक्षिप्त आवारा कुत्ते ने दहशत फैला दी. अलग-अलग स्थानों पर इस कुत्ते ने छह लोगों को काट लिया, जिनमें अधिकतर स्कूली छात्र और छात्राएं शामिल हैं. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल, सरायकेला में चल रहा है. एनआर हाई स्कूल, सिंदूरकुली गांव और डीडीसी आवास के आस-पास यह कुत्ता लगातार घूमता नजर आया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह पागल कुत्ता स्कूलों के अंदर तक घुस आया और छात्र-छात्राओं को निशाना बनाया. विशेषकर स्कूली छात्राओं को कमर और पैर में काटा गया.
घायलों में छात्रा, युवक और एक गेस्ट हाउस कर्मचारी शामिल
कुत्ते के हमले में घायल हुए लोगों की पहचान इस प्रकार है:
राजेश कुमार (32 वर्ष), गेस्ट हाउस कर्मचारी
प्रतिमा उग्रसांडी (10 वर्ष), नव प्राथमिक विद्यालय, सिंदूर कुली
संतोष सुरेन (17 वर्ष)
उमेरा अमीन (17 वर्ष)
सुचित्रा (17 वर्ष)
अनुप महतो (20 वर्ष)
इनमें कई छात्र और युवा शामिल हैं जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कर एंटी-रेबीज का टीका लगाया गया.
सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि विक्षिप्त या आक्रामक दिखने वाले कुत्तों से दूर रहें. यदि किसी को कुत्ता काट ले, तो बिना देर किए अस्पताल जाकर एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाएं. लापरवाही जानलेवा हो सकती है.
इसे भी पढ़ें :
Big News : गुवा पोस्ट ऑफिस के पोस्ट मास्टर ने किया 2 करोड़ रुपए का गबन, फरार
There is no ads to display, Please add some


















































