रांची: राजधानी रांची में जल्द ही एक और फ्लाईओवर की सौगात मिलने जा रही है. सहजानंद चौक से कांके रोड स्थित जज कॉलोनी तक 3.5 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जाएगा. यह परियोजना शहर के तेजी से बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है.
फ्लाईओवर निर्माण का जिम्मा स्टेट हाईवे अथॉरिटी ऑफ झारखंड (SHAJ) को सौंपा गया है. यह परियोजना EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन) मोड पर पूरी की जाएगी. कुल अनुमानित लागत 326 करोड़ रुपये रखी गई है.
फ्लाईओवर परियोजना के लिए टेंडर की अंतिम तिथि 8 सितंबर निर्धारित की गई है. इसके बाद अक्टूबर 2025 से निर्माण कार्य की शुरुआत होगी. अधिकारियों का मानना है कि समय पर निर्माण पूरा होने से शहरवासियों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी.
यह नया फ्लाईओवर, पहले से मौजूद रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर के ऊपर बनेगा. दो स्तरों वाले इस कॉरिडोर के निर्माण से रांची के मुख्य मार्गों पर यातायात सुचारु होगा और रोजाना लगने वाले लंबे जाम से राहत मिलेगी.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: बाढ़ से बेहाल जमशेदपुर, हजारों घर डूबे – प्रशासन पर बरसे विधायक सरयू राय
There is no ads to display, Please add some


















































