Ranchi: गहनों की चोरी कर गिरवी रख लोन लेनेवाले शातिर दंपती गिरफ्तार, इस तरह खुला राज़

रांची:  पुलिस ने बैंक लेनदेन की बारीकी से जांच कर एक हाई-प्रोफाइल चोरी कांड का भंडाफोड़ किया है। गोंदा थाना क्षेत्र में दर्ज मामले की छानबीन के दौरान पुलिस ने बेहद शातिर दंपती – कविता शर्मा और उसके सेकेंड पति विकास बहादुर को गिरफ्तार किया है। दोनों पर घर से गहनों की चोरी कर उसे गिरवी रख लोन लेने का आरोप है।

7 मई को सीएमपीडीआई की स्टाफ रानी कुमारी ने गोंदा थाने में गहनों की चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। संदेह एक महिला सहकर्मी पर था। जब पुलिस ने जांच शुरू की, तो संदेह की सुई उसी महिला की ओर गई और अंततः वही असली चोर निकली। एसएसपी ने बताया कि चुराए गए गहनों को गिरवी रखकर एक फाइनेंस कंपनी से लोन लिया गया। फिर लोन की राशि को कई खातों में घुमाकर आरोपी दंपती ने अपने निजी अकाउंट में ट्रांसफर किया।

पुलिस ने चोरी के 328 ग्राम सोने की बरामदगी कर ली है। गिरफ्तार महिला कविता शर्मा के साथ उसका दूसरा पति विकास बहादुर भी पकड़ा गया है। विकास हैदराबाद में एक सुरक्षा एजेंसी (सैफ) में कार्यरत है।

जिन लोगों ने रुपये के ट्रांसफर में मदद की, उनकी पहचान कर गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।

 

इसे भी पढ़ें : Deoghar: कपड़ा धोते वक्त हुआ हादसा, तालाब में डूबी 12 वर्षीय किशोरी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Muri, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय सिल्ली में बनेगा 100 बेड का हॉस्टल, विधायक अमित कुमार महतो ने किया शिलान्यास

सिल्ली : सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, सिल्ली में सोमवार को विधायक अमित कुमार महतो ने 100 बेड वाले नए हॉस्टल का शिलान्यास किया। इस अवसर पर विद्यालय…

Spread the love

Jamshedpur : कदमा में चोरी का खुलासा, लाखों के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ से हमला मामले में दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र में चोरी और मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक मामले में बंद घर से कांसा-पितल के बर्तन और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time