Jadugora: CRPF स्थापना दिवस पर जवानों की साइकिल रैली, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

जादूगोड़ा:  सीआरपीएफ के 87वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को जमशेदपुर के जादूगोड़ा स्थित राखा कॉपर क्षेत्र में एक विशेष साइकिल रैली का आयोजन किया गया. यह रैली “फिट इंडिया, खेलो इंडिया” अभियान के अंतर्गत आयोजित हुई, जिसमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाया गया.

कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस उपमहानिरीक्षक रमेश कुमार की अगुवाई में हुई. उन्होंने शहीद स्थल पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान सशस्त्र गार्ड ने शहीदों को सलामी दी. उपस्थित जवानों को स्थापना दिवस के महत्व की जानकारी दी गई और “सैनिक दरबार” का आयोजन किया गया.

इस मौके पर ग्रुप केंद्र में नवनिर्मित भवनों के उद्घाटन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को झारखंड सेक्टर के पुलिस महानिरीक्षक द्वारा जारी प्रशस्ति पत्र सौंपे गए. साथ ही, 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों और कर्मचारियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया.

शाम को जवानों और बच्चों द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम का संचालन द्वितीय कमान अधिकारी नीरज कुमार ने किया.

समारोह में पुलिस उपमहानिरीक्षक (चिकित्सा) डॉ. उर्मिला गारी, कमांडेंट पंकज सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मीणा नवीन कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी नवीन कुमार, उप कमांडेंट नीरज कुमार, उप कमांडेंट पवन कुमार समेत कई राजपत्रित अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और जवान उपस्थित रहे.

 

 

इसे भी पढ़ें :  Chaibasa: सीआरपीएफ स्थापना दिवस पर फिटनेस का संदेश, साइकिल रैली बनी पुल

 

Spread the love

Related Posts

Bahragora : युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के विरोध में सड़क पर उतरी भाजपा: बहरागोड़ा में मशाल जुलूस निकाल जताई नाराजगी

बहरागोड़ा : JPSC और JSSC परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही धांधली और पेपर लीक की घटनाओं से आक्रोशित भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार शाम बहरागोड़ा के कालियाडिंगा में…

Spread the love

Jamshedpur : पहाड़ी वाले बाबा दयाल सिंह जी की स्मृति में बिष्टुपुर गुरुद्वारा में सजा भव्य कीर्तन दरबार, कई समाजसेवी हुए सम्मानित

जमशेदपुर : पहाड़ी वाले बाबा दयाल सिंह जी की वार्षिक स्मृति में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बिष्टुपुर गुरुद्वारा साहिब में भव्य धार्मिक समागम एवं कीर्तन दरबार का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time