Jamshedpur : परसुडीह दुष्कर्म मामले में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने सदर अस्पताल पहुंचकर पीड़ित बच्ची एवं परिजनों से की मुलाकात

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने सिविल सर्जन से  बच्ची का समुचित ईलाज एवं सुरक्षा की उठायी मांग

जमशेदपुर :  परसुडीह थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी, जमशेदपुर महानगर का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को सदर अस्पताल पहुंचा। जहां महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने पीड़िता और उसके परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने सदर अस्पताल में सिविल सर्जन से मिलकर पीड़िता को उचित चिकित्सा सेवा और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि इस घटना ने समाज को झकझोर दिया है और पीड़ित परिवार असुरक्षा की भावना से गुजर रहा है। उन्होंने पूरे मामले पर जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक से त्वरित संज्ञान लेने की अपील की। सुधांशु ओझा ने कहा कि पीड़िता का बयान कोर्ट में दर्ज हो चुका है और अब जरूरत है कि आरोपी को कठोरतम सजा दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस मामले में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

वहीं, उन्होंने स्थानीय पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए। कहा कि पीड़ित परिवार की शिकायत के बावजूद दो दिनों तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं से प्राप्त सूचना के आधार पर उन्होंने स्वयं एसएसपी से बात की, जिसके बाद पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपी की गिरफ्तारी की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग मामले को राजनीतिक मोड़ देकर आरोपी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं जिसका भाजपा कड़ा विरोध करती है। इस मामले में पार्टी जल्द ही जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों से मिलकर कड़ी कार्रवाई की मांग करेगी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: 14 परिवारों ने किया नए घर में प्रवेश, सौंपी गई चाबियां

इस दौरान एस टी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा, जिला भाजपा कार्यालय मंत्री सुबोध झा, एस टी मोर्चा के जिला अध्यक्ष रमेश बास्के, युवा मोर्चा का अध्यक्ष नीतीश कुमार, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुदीप्तो डे राणा, सुंदरनगर मंडल अध्यक्ष अमित मिश्रा, प्रदीप मुखर्जी, गजेंद्र सिंह, गोविंद पति, मनोज सिंह, सुनील कुमार झा, राजेश प्रसाद, सुनीता बेसरा एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: सिर्फ 5 मिनट देर से स्कूल पहुँचने पर 200 उठक-बैठक की सजा, ICU में भर्ती चार छात्राएं


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur  : 301 नगाड़ों की गूंज के साथ शुरू हुआ ‘संवाद-2026’, 23 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 2500 जनजातीय कलाकारों का जुटान

गोपाल मैदान में टाटा स्टील फाउंडेशन के 13वें राष्ट्रीय जनजातीय सम्मेलन का शुभारंभ जावा के अनावरण के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय आयोजन आदिवासी कला, संस्कृति, परंपरा और पारंपरिक ज्ञान…

Spread the love

Jamshedpur : महाकाल बॉयज क्लब ने छठ महापर्व पर लगाया सेवा शिविर, व्रतियों की सेवा कर निभाया सेवा धर्म

जमशेदपुर : छठ महापर्व के पावन अवसर पर महाकाल बॉयज क्लब, भुइयांडीह के सदस्यों ने ‘सेवा परमो धर्मः’ को सार्थक करते हुए छठ व्रतियों एवं आमजन के लिए भुइयांडीह गोल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time