Jamshedpur: ‘राशन’ से जुड़ी चिंता लेकर पहुंचे डीलर, विधायक ने दिया आश्वासन

जमशेदपुर:  फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन, पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के प्रतिनिधियों ने बुधवार को जमशेदपुर पूर्वी की विधायिका पूर्णिमा साहू से मुलाकात की और उन्हें डीलरों की समस्याओं से जुड़ा आठ सूत्री मांगपत्र सौंपा।

इस मुलाकात के दौरान डीलरों ने कई अहम मुद्दों पर ध्यान दिलाया। उन्होंने बकाया कमीशन की शीघ्र भुगतान, स्वास्थ्य लाभ की निःशुल्क सुविधा, NIC के द्वारा की जा रही अनुचित आवंटन कटौती, और प्रोत्साहन राशि या मानदेय की व्यवस्था को लेकर स्पष्ट और त्वरित कार्रवाई की मांग की। उन्होंने अपील की कि विधायक इस संबंध में विभागीय सचिव, निदेशक और मंत्री को निर्देशित करें और आगामी मानसून सत्र में इन मांगों को प्राथमिकता के साथ सदन में रखें।

विधायिका पूर्णिमा साहू ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि वे विभागीय स्तर पर पत्राचार करेंगी और समय मिलने पर विधानसभा में इस मुद्दे को भी उठाने का प्रयास करेंगी।

इस प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष मोहन साव ‘पारस’, महासचिव प्रमोद गुप्ता, पप्पू कुमार, विवेक कुमार, मुन्ना कुमार, उमेश साव, उमेश साव टू, राजेश साव, रामवृक्ष साव, दीपक कुमार साव, कुलदीप साव, मनोज चौधरी, विश्वनाथ कुमार, जितेंद्र कुमार गुप्ता, शिव बालक, कृष्णा कुमार, संतोष कुमार समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: विधायक की चिट्ठी से बदले हालात, हिंदू कुष्ठ आश्रम में शुरू हुआ सड़क निर्माण

Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन, अवैध लॉटरी के साथ धराया मोती रंजन राणा, भेजा गया जेल

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में पैर पसार रहे अवैध लॉटरी कारोबार पर नकेल कसते हुए बहरागोड़ा थाना पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की…

Spread the love

Bahragora : सीपीआई ने आरंग गांव से शुरू किया व्यापक जनसंपर्क अभियान, नुक्कड़ नाटक और पदयात्रा से जगाई अलख

बहरागोड़ा : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की बहरागोड़ा इकाई द्वारा सांड्रा पंचायत स्थित आरंग गांव से झंडोत्तोलन और शहीद वेदी पर माल्यार्पण कर शनिवार को विशाल जनसंपर्क अभियान का विधिवत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time