Bokaro: जन्माष्टमी की तैयारी शुरू, बोकारो में हुआ पारंपरिक धरती पूजन

बोकारो:  बोकारो के सेक्टर 9 स्थित पटेल चौक पर इस साल भी कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव की शुरुआत पारंपरिक धरती पूजन से हुई. पूजा आयोजन बाल एकता क्लब द्वारा किया गया, जो हर साल इस कार्यक्रम को करता आ रहा है. समारोह में शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी भागीरथ यादव ने संरक्षण की भूमिका निभाई. पूजा पंडाल की नींव महावीरी झंडा गाड़कर रखी गई.

भागीरथ यादव ने पूजा समिति से आग्रह किया कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सामूहिक सहयोग से संपन्न हो. उन्होंने हर संभव सहयोग देने का भरोसा भी जताया.
समिति के सक्रिय सदस्य सुदामा सिंह ने कहा कि यह पूजा सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि परंपरा और आस्था का प्रतीक है. “हम हर साल की तरह इस बार भी पूरी श्रद्धा से सहयोग कर रहे हैं”, उन्होंने कहा.

कार्यक्रम में क्लब और पूजा समिति के अध्यक्ष निरंजन कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही. इसके अलावा, अभिमन्यु सिंह, रोशन राज, आयरन कुमार, प्रिंस कुमार, सचिव प्रदीप सोनार, सूरज दुबे, कुंदन यादव, रामजी यादव, गोलू, राहुल और दिवाकर गांधी समेत दर्जनों सदस्य मौजूद रहे.

 

इसे भी पढ़ें : Chaibasa: भारत बंद के बाद सीमावर्ती जंगलों में फिर गूंजे धमाके, रेल पटरी उड़ाने की कोशिश

Spread the love

Related Posts

Jadugora : आदिवासी बहुल गांव मेचुआ में “सरना कोड नहीं तो जनगणना नहीं” के लगे नारे,  पोटका बीडीओ अनिल मुंडा से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

जनगणना के 13 नंबर कॉलम में आदिवासियों के सरना कोड का कॉलम जोड़ने की मांग जादूगोड़ा: आगामी 30 जून से शुरू होने वाले मतदाता सूची के विशेष गहन परीक्षण से…

Spread the love

Muri : सिल्ली थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक  

मुरी : सिल्ली थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। संचालन कर रहे फारूक मोमिन ने कहा कि बकरीद में काटे जाने वाले बकरे का बचे खराब…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time