Deoghar Sharavani Mela 2025: बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे मनोज तिवारी, कांवर यात्रा कर किया जलार्पण

देवघर:  दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने श्रावणी मेले के दौरान देवघर पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में गंगाजल से जलार्पण किया. उन्होंने सुल्तानगंज से बासुकीनाथ तक की कांवर यात्रा पूरी कर बाबा की नगरी में प्रवेश किया. इस दौरान गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे भी उनके साथ मौजूद रहे.

यात्रा के दौरान भावुक हुए तिवारी
मनोज तिवारी ने कहा कि उनका यह संकल्प 2010 से था कि वे बाबा को जल चढ़ाएंगे. उन्होंने इसे भावनात्मक रूप से बेहद खास अनुभव बताया.
तिवारी ने बताया कि बचपन से उनका बाबा भोलेनाथ में गहरा विश्वास रहा है और इस बार यात्रा पूरी करना उनके लिए सौभाग्य की बात रही.

दुम्मा बॉर्डर पर हुआ गर्मजोशी से स्वागत
देवघर पहुंचने पर दुम्मा बॉर्डर के पास श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया. कई श्रद्धालुओं ने उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया, फोटो खिंचवाई और ‘बोल बम’ के जयकारे लगाए. शिविरों में रुके श्रद्धालुओं ने भी उनसे मुलाकात की. मनोज तिवारी ने श्रावणी मेले की व्यवस्था को सराहा और कहा कि इस बार कांवड़ियों के लिए विशेष मार्ग बनाए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा में सहूलियत हुई. उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में यह आयोजन और भव्य होगा.

श्रावणी मेले को राष्ट्रीय मेला घोषित करने की मांग
तिवारी ने कहा कि श्रावणी मेला झारखंड तक सीमित नहीं, बल्कि यह पूरे देश की आस्था का पर्व है. उन्होंने इसे राष्ट्रीय मेला घोषित करने की मांग की और कहा कि वे इस विषय को संसद में उठाएंगे. उनका मानना है कि इससे देवघर में पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को नई रफ्तार मिलेगी. बाबा मंदिर परिसर में तिवारी ने ‘बम बम बोल रहा है काशी’ जैसे भोजपुरी भजन भी गाए. श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया और पूरा मंदिर परिसर भक्ति के रंग में रंग गया.

 

इसे भी पढ़ें : Deoghar Sharavani Mela 2025: सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर DC-SP की संयुक्त ब्रीफिंग, श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि

 

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : झामुमो संपर्क कार्यालय में इफ्तार पार्टी का आयोजन, अल्लाह से विश्व शांति की मांगी दुआ

    जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला संपर्क कार्यालय में पूर्वी सिंहभूम जिला के तरफ से झामुमो के वरिष्ठ नेता प्रमोद लाल एवं शेख बदरूदीन के नेतृत्व में इफ्तार पार्टी का…

    Spread the love

    Muri : नेत्र जांच शिविर में 130 की हुई जांच, 52 में मिले मोतियाबिंद के लक्ष्ण  

    मुरी : सिल्ली लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट एवं सेवा भारती सिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को मारवाड़ी धर्मशाला सिल्ली में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time