Accident : बेतिया जा रही एंबुलेंस की हजारीबाग में खड़े ट्रक से टक्कर, 1 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

हजारीबाग : राँची से शव लेकर बिहार के बेतिया जा रही एक एंबुलेंस की हजारीबाग में खड़े ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, यह घटना एनएच-33 पर भारत माता चौक के पास सोमवार देर रात करीब 12 बजे तब घटी, जब एंबुलेंस ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक एंबुलेंस राँची के इरबा से शाहिद अंसारी (50 वर्ष) के शव को लेकर बिहार के बेतिया जा रही थी। इसी दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित एनएच-33 पर भारत माता चौक के पास टेकओवर करने के दौरान एंबुलेंस की खड़े ट्रक से टक्कर हो गई।

इसे भी पढ़ें : Homage to Shibu Soren: झारखंड के लिए जिसने विवाह तक त्यागा, ऐसे थे दिशोम गुरु के साथी – ईचागढ़ में संघर्षों की पुनः स्मृति


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कानून से रू ब रु हुए उत्क्रमित मध्य विद्यालय हलूदबनी के छात्मेंर, डालसा ने विधिक जागरूकता शिविर का किया आयोजित 

जमशेदपुर :  जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) का जागरुकता मोबाईल वैन मंगलवार को हलूदवनी गांव पहुंचा । इस दौरान डालसा टीम में शामिल लीगल एड डिफेंस कौंसिल के सदस्य योगिता…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो पुल से बच्चे के साथ नदी में कूदने का महिला ने किया प्रयास, राहगीरों ने बचाया

पारिवारिक विवाद के चलते तनाव में होने की बात, पुलिस जांच में जुटी जमशेदपुर : मानगो पुल पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time