Homage to Shibu Soren: जमशेदपुर कांग्रेस पर्यवेक्षक ने दी श्रद्धांजलि, कहा – आंदोलनकारी युग का अंत

जमशेदपुर:  झारखंड आंदोलन के प्रणेता, पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर कांग्रेस नेता और पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के महासचिव महेंद्र कुमार पांडेय ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने इसे झारखंड ही नहीं, पूरे देश के लिए एक “अपूरणीय क्षति” बताया।

पांडेय ने कहा कि शिबू सोरेन झारखंड के आदिवासी, गरीब, वंचित और शोषित तबके की बुलंद आवाज थे। उनके नेतृत्व और संघर्षों की बदौलत ही झारखंड राज्य का सपना हकीकत बन पाया। उन्होंने अपने जीवन में कभी समझौता नहीं किया और अंतिम समय तक जनहित की लड़ाई में डटे रहे।

महेंद्र पांडेय ने कहा, “गुरूजी के जाने से झारखंड की राजनीति में एक खालीपन आ गया है। वे न केवल एक नेता थे, बल्कि एक विचार थे, एक आंदोलन थे। उनका जाना आंदोलनकारी राजनीति के एक युग का अंत है।”

उन्होंने यह भी कहा कि इस दुख की घड़ी में वे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पूरे सोरेन परिवार के साथ खड़े हैं।

 

 

 

Spread the love
  • Related Posts

    Gua : गुवा पंचायत भवन में मैया सम्मान योजना सत्यापन शिविर का शुभारंभ

    गुवा :गुवा पश्चिमी पंचायत भवन स्थित प्रज्ञा केंद्र में झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मैया सम्मान योजना के लाभुकों के सत्यापन (वेरिफिकेशन) का कार्य बुधवार से शुरू किया गया। शिविर का…

    Spread the love

    Gua : सारंडा के जंगलों में अवैध शराब भट्ठियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, माफियाओं में मची खलबली

    गुवा : सारंडा के घने जंगलों में वर्षों से सक्रिय अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। नशा…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time