Jamshedpur : कीताडीह में दिनदहाड़े युवक पर फायरिंग, हालत गंभीर, हमलावर फरार

घटना से सहमे बस्तीवासी, चार खोखा बरामद

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कीताडीह में मंगलवार को सरेआम गोलीबारी हुई। बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर खड़े एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक की पहचान कीताडीह निवासी रवि के रूप में हुई है, जिसे आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में स्थिति गंभीर होने पर उसे टीएमएच रेफर किया गया.  घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर परसुडीह थाना की पुलिस पहुंची तथा छानबीन शुरु कर दी. घटनास्थल से चार खोखा बरामद किए हैं। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई।

इसे भी पढ़ें : 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : प्रेम विवाद में घायल युवक आशीष कुमार की पटना में मौत, बागबेड़ा में 29 जुलाई को गंभीर रुप से घायल हालत में मिला था युवक

परिजनों ने निष्पक्ष जांच और डिजिटल साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच की मांग की जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कॉलोनी रोड नंबर-3, ब्लॉक संख्या 98/2/3 में 29 जुलाई को प्रेम…

Spread the love

Potka : हर घर तिरंगा अभियान में रंभा कॉलेज के विद्यार्थियों ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

पोटका : “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने सदर अस्पताल, खासमहल एवं जुगसलाई सीएचसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों ने तिरंगे के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time