Jharkhand: 15 लाख का इनामी PLFI एरिया कमांडर मार्टिन केरकेट्टा ढेर, रडार पर थे AJSU सुप्रीमो

गुमला:  झारखंड के गुमला जिले में मंगलवार देर रात सुरक्षा बलों और प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के बीच हुई मुठभेड़ में संगठन का एक बड़ा माओवादी कमांडर मार गिराया गया। मारे गए उग्रवादी की पहचान मार्टिन केरकेट्टा के रूप में हुई है, जिस पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित था। मार्टिन के निशाने पर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो थे। इसकी सूचना खुफिया विभाग ने भी झारखंड पुलिस को दी थी.

पुलिस अधीक्षक हारीस बिन जमान ने बताया कि यह मुठभेड़ रात करीब 9:30 बजे कमडारा थाना क्षेत्र के चांगाबाड़ी उपरटोली गांव के पास हुई। उन्होंने कहा कि इलाके में माओवादियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों की कई टीमें संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन पर निकली थीं। जैसे ही जवान चांगाबाड़ी उपरटोली के पास पहुंचे, वहां छिपे माओवादियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। जवाब में जवानों ने भी मोर्चा संभाला।

जवाबी कार्रवाई में PLFI का एरिया कमांडर मार्टिन केरकेट्टा मौके पर ही ढेर हो गया। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल भी बरामद की है। एसपी ने बताया कि उस वक्त चार माओवादी मौके पर मौजूद थे, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर तीन भागने में कामयाब हो गए। फिलहाल इलाके में सघन तलाशी अभियान जारी है।

मार्टिन केरकेट्टा लंबे समय से गुमला, सिमडेगा और लोहरदगा जिलों में PLFI की गतिविधियों का संचालन कर रहा था। उसके खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज थे, जिनमें रंगदारी, आगजनी और पुलिस पर हमले जैसी घटनाएं शामिल हैं। सुरक्षा बलों के लिए यह कार्रवाई एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

 

 

इसे भी पढ़ें : Chaibasa मानहानि केस में राहुल गांधी को जमानत, झारखंड की चाईबासा कोर्ट ने दी बेल

Spread the love

Related Posts

Silli : स्कूल में घुसा लकड़बग्घा छात्रों में दहशत,गांव में मची अफरा तफरी

सिल्ली: सिल्ली प्रखंड अंतर्गत पतराहातू स्थित आदर्श उच्च विद्यालय में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब अचानक एक लकड़बग्घा स्कूल परिसर में घुस आया। स्कूल खुलते ही जैसे ही…

Spread the love

Muri: हाथियों के उत्पात से डरी-सहमी रहती है लक्ष्मी मांझी, तीन वर्ष बाद भी नहीं मिली आर्थिक मदद

मुरी : झारखंड के अलग-अलग जिलों में इन दिनों हाथियों का उत्पात जारी है. फसल बर्बाद करने, घर में तोड़फोड़ करने के बाद अब हाथी लोगों की जान ले रहे…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *