Deoghar: देवघर में राजद और झामुमो ने स्वर्गीय दिशोम गुरु को अर्पित की श्रद्धांजलि

देवघर:  झारखंड आंदोलन के जननायक और झामुमो के संस्थापक स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर देवघर में महागठबंधन के घटक दलों द्वारा शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गुरुजी के संघर्षों को याद करते हुए उन्हें एक सच्चा जननेता बताया।

राजद जिला कमेटी की ओर से शोकसभा का आयोजन विधायक सुरेश पासवान के जहाटी स्थित आवास पर किया गया। सभा की शुरुआत दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट के मौन से हुई। इस मौके पर देवघर विधायक सुरेश पासवान ने कहा कि गुरुजी का बाबानगरी से गहरा नाता था। संताल परगना की धरती उनके संघर्षों की साक्षी रही है। उन्होंने बताया कि 2024 के विधानसभा चुनाव में जीत के बाद वे खुद रांची जाकर गुरुजी का आशीर्वाद लेने गए थे। उन्होंने आगे कहा कि देवघर के लोगों से गुरुजी का आत्मीय संबंध था और यही वजह है कि वे लोगों के दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे।

विधायक ने घोषणा की कि मोहनपुर प्रखंड में शीघ्र ही गुरुजी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके आदर्शों से प्रेरणा ले सकें। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रो. फणिभूषण यादव, मीडिया प्रभारी प्रमोद यादव, वरिष्ठ नेता कृष्ण सिंह यादव, रामकृष्ण पासवान, देवनंदन झा नुनु, जयंत राव पटेल, बबीता राव पटेल सहित कई अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

उधर, झामुमो जिला कमेटी की ओर से बैद्यनाथ विहार में आयोजित शोकसभा में जिलाध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर वरिष्ठ नेता सुरेश साह, सूरज झा, लड्डू नरौने, मनोज दास, अजय नारायण मिश्रा, दिलावर हुसैन और नंदकिशोर दास ने गुरुजी को याद करते हुए उनके विचारों और संघर्षों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

 

 

इसे भी पढ़ें : Chaibasa मानहानि केस में राहुल गांधी को जमानत, झारखंड की चाईबासा कोर्ट ने दी बेल

Spread the love

Related Posts

Muri : बिसिरिया गांव में सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

मुरी : बिसिरिया गांव के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन किया. प्रदर्शन की शुरूआत झारखंड मोड़ से शुरु हुई, जो प्रखंड मुख्यालय तक पहुंची.…

Spread the love

Muri : सिल्ली थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक  

मुरी : सिल्ली थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। संचालन कर रहे फारूक मोमिन ने कहा कि बकरीद में काटे जाने वाले बकरे का बचे खराब…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time