Jamshedpur: जिले में नई शुरुआत, अब अस्पताल से डिस्चार्ज से पहले मिलेगा जन्म प्रमाण पत्र

जमशेदपुर:  पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने नवजात बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र को लेकर एक सराहनीय पहल की शुरुआत की है। अब जिले के सभी शहरी व ग्रामीण अस्पतालों और जमशेदपुर सदर अस्पताल में बच्चों के जन्म के बाद डिस्चार्ज से पहले ही उनकी मां को जन्म प्रमाण पत्र दिया जा रहा है।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि इस योजना का मकसद जन्म पंजीकरण प्रक्रिया को सरल, तेज़ और पारदर्शी बनाना है। इससे बच्चे को समय पर पहचान मिलेगी और सरकारी योजनाओं से जोड़ना भी आसान होगा।

इसे भी पढ़ें :  Bollywood: फिल्मों के साथ-साथ सरकारी सैलरी ले रहे हैं बॉलीवुड के ये स्टार्स, इनमे से एक तो है माँ-बेटे

बर्थ सर्टिफिकेट की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए अस्पताल प्रबंधन और नगर निगम/नगर परिषद के बीच समन्वय बनाया गया है। इसके अलावा, जिन माताओं के पास ज़रूरी दस्तावेज़ नहीं होते, उनके लिए अस्पताल में ही तुरंत सहयोग की व्यवस्था भी की गई है।

यह पहल बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा के साथ-साथ, माता-पिता के लिए एक बड़ी राहत है। अब प्रमाण पत्र के लिए महीनों चक्कर काटने की ज़रूरत नहीं रहेगी। डिस्चार्ज के समय ही बच्चा और दस्तावेज़ — दोनों घर जाएंगे।

 

 

इसे भी पढ़ें : digital system : बिहार में मजाक का पात्र बनी सरकारी डिजिटल व्यवस्था, डोनाल्ड ट्रंप ने  निवास प्रमाण पत्र के लिए किया अप्लाई ?

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कैरव गांधी अपहरण कांड का मास्टरमाइंड तेजिंदर धराया, फिरौती की रकम लेने अथवा नहीं लेने से उठेगा पर्दा

अपहरण की वारदात को अंजाम देने के बाद भाग जाता था विदेश जमशेदपुर :  बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया निवासी युवा उद्यमी कैरव गांधी के अपहरण मामले में पुलिस…

Spread the love

Jamshedpur : करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत,  विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर किया उद्घाटन

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगो को जाम से मिलेगी बड़ी राहत जमशेदपुर : पिछले कई वर्षों से लंबित करनडीह ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *