Jamshedpur: पेड़ से लटकते मिले लिव-इन में रह रहे प्रेमी युगल, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के पटमदा क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जब स्थानीय ग्रामीणों ने जंगल में एक पेड़ से युवक और युवती के शव लटके हुए देखे। दोनों पिछले तीन महीनों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। सूचना मिलते ही पटमदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, युवक की पहचान पोकला बेड़ा गांव निवासी जमीनी सिंह के रूप में हुई है, जबकि युवती की पहचान गाड़ी ग्राम निवासी चंदन सिंह की पत्नी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि युवती पहले से शादीशुदा थी और दोनों को अक्सर एक साथ देखा जाता था।

पटमदा थाना प्रभारी करमपाल भगत खुद मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या माना जा रहा है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों ने यह कदम क्यों उठाया। युवक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है और आत्महत्या के पीछे की वजह जानने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

घटना की खबर फैलते ही पोकलाबेडा और आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई। लोग स्तब्ध हैं कि ऐसा कदम आखिर क्यों उठाया गया। पुलिस ने कहा है कि मौत का सही कारण और समय पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

 

इसे भी पढ़ें :  Jharkhand: 15 लाख का इनामी PLFI एरिया कमांडर मार्टिन केरकेट्टा ढेर, रडार पर थे AJSU सुप्रीमो


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : नरवापहाड़ में एक अक्टूबर को रक्तदान शिविर, तैयारी में जुटे आयोजक

जादूगोड़ा: जीवन ज्योति सेवा समिति नरवापहाड़ की ओर से आगामी एकअक्टूबर को यूसीआईएल सामुदायिक केंद्र, नरवापहाड़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की सफलता को लेकर मंगलवार देर…

Spread the love

Jamshedpur : सैरात बाजार के दुकानदारों ने प्रसाशन को दी चेतावनी, भाड़ा वृद्धि वापस नहीं तो, सडक पर उतरकर करेंगे आंदोलन

जमशेदपुर : जिला प्रसाशन द्वारा जमशेदपुर के 10 सैरात बाजार के भाड़ा मे वृद्धि किये जाने के विरोध मे दुकानदारों द्वारा चरणबद्ध तरीके से किये जा रहे आंदोलन के तहत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time