Seraikela : अवैध बालू परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई, बालू लदा अवैध ट्रैक्टर जब्त

सरायकेला : सरायकेला थाना अंतर्गत नया पुलिया क्षेत्र में खनिज संसाधनों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की रोकथाम के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नया पुलिया के समीप एक ट्रैक्टर वाहन को अवैध रूप से बालू का परिवहन करते हुए पाया गया। तदनुसार, उक्त वाहन को मौके पर ही जब्त करते हुए सरायकेला थाना को सुपुर्द कर दिया गया। जिला खनन पदाधिकारी ने यह स्पष्ट किया है कि खनिज संसाधनों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की गतिविधियों को किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा। इस प्रकार की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : RADAR विशेष : धर्मांतरण का घिनौना खेल या साजिश ?, 3 वर्षों में 13.13 लाख मातृशक्ति गायब !

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन की बैठक में नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना सिंह का भव्य सम्मान

झारखंड प्रदेश की नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना सिंह ने संगठन की सक्रियता बढ़ाने एवं मानवाधिकार संरक्षण के लिए दिए दिशा-निर्देश संगठन के अभिनंदन समारोह में उपस्थित गणमान्य लोगों ने बढ़ाया उत्साह…

Spread the love

Musabani : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने दोलमाबेड़ा गांव में ग्रामीणों से किया संवाद, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

मुसाबनी प्रखंड के फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत में ग्रामीणों ने उठाए स्वास्थ्य, सड़क और प्रशासनिक समस्याएं मुसाबनी : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के दोलमाबेड़ा गांव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *