चैतन्य महाप्रभु के झारखंड नामकरण को शिबू सोरेन ने जमीं पर उतारा : नवदीप दास
जादूगोड़ा : आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति डोमजूड़ी की ओर से बृहस्पतिवार को स्कूल मैदान में शोक सभा आयोजित कर झारखंड आंदोलनकारी, पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की. समिति के सदस्यों ने बारी-बारी से उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण नमन किया. इस मौके पर समिति के मुख्य संयोजक नवदीप दास ने कहा कि चैतन्य महाप्रभु के झारखंड भ्रमण के दौरान इस क्षेत्र को हरा-भरा देखकर उन्होंने झारखंड नाम घोषित। बाद में दिवंगत शिबू सोरेन ने इस राज्य का नाम झारखंड रख आंदोलन शुरु किया. उनकी बदौलत ही यह सपना साकार हुआ. उन्होंने कहा कि उनके योगदान को राज्य कभी भुला नहीं पाएगा। इस श्रद्धांजलि सभा में आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति के मुख्य संयोजक नवदीप दास,विद्या सागर दास, मिहिर दास, शक्ति पदों दास, सुदन दास, समर दास, मृत्युंजय दास, हरिहर दास,चंचल दास, धरनी दास, बबलू दास जीतेन दास हिस्सा लिया।
इसे भी पढ़ें : RADAR विशेष : धर्मांतरण का घिनौना खेल या साजिश ?, 3 वर्षों में 13.13 लाख मातृशक्ति गायब !
There is no ads to display, Please add some



















































