पटना: श्रावण माह के अंतिम दिनों में शिवभक्तों के लिए एक नया भोजपुरी भजन ‘बाबा दिही दरसनवा’ रिलीज़ किया गया है। इस भजन को गाया है टीम फिल्म्स के प्रबंधक सुनील सिंह ने। इस भजन को लिखा है आकाश अलबेला ने और इसका संगीत तैयार किया है सोनू सिंह ने। पूरे गीत का निर्माण कार्य तोमर सत्येन्द्र सिंह के संयोजन में किया गया है।
‘बाबा दिही दरसनवा’ में एक भक्त की भोलेनाथ से सहज और सच्ची प्रार्थना दिखाई गई है। गीत की धुन और शैली पारंपरिक भोजपुरी भक्ति संगीत की याद दिलाती है।
संयोजक तोमर सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि यह भजन बहुत मेहनत और विश्वास के साथ तैयार किया गया है। उन्हें उम्मीद है कि यह गीत शिवभक्तों को भक्ति भाव से भर देगा और एक श्रद्धामय माहौल तैयार करेगा।
इसे भी पढ़ें :
Firing On Kapil Sharma’s Cafe: कपिल शर्मा के कैफे पर दोबारा गोलीबारी, मिली धमकी – “जो सलमान से जुड़ा, मारा जाएगा”
There is no ads to display, Please add some





















































