Jamshedpur: रक्षाबंधन पर भी नहीं मिली सम्मान राशि, 64 मंईयाओं की सूची लेकर पहुंचे पूर्व जिला पार्षद

जमशेदपुर:  पोटका के पूर्व जिला पार्षद करुणा मय मंडल ने शुक्रवार को उप विकास आयुक्त (डीडीसी) को एक पत्र सौंपते हुए मईया सम्मान योजना से वंचित 64 लाभुकों की सूची सौंपी। इन सभी लाभुकों का कहना है कि दस्तावेज़ और डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) दुरुस्त होने के बावजूद उन्हें अब तक योजना की राशि नहीं मिली है।

पूर्व पार्षद मंडल ने बताया कि इस बार रक्षाबंधन के अवसर पर सरकार द्वारा जो सम्मान राशि भेजी गई, उसमें भी इन महिलाओं को कुछ नहीं मिला। जबकि पहले जब डीबीटी में गड़बड़ी के कारण भुगतान नहीं हो पा रहा था, तब कई लाभुकों ने अपने स्तर से सुधार करवाया था।

जिला को सौंपी गई सूची में पोटका, घाटशिला और जमशेदपुर क्षेत्रों की 64 महिलाएं शामिल हैं, जिन्हें तीन माह की एकमुश्त 7500 रुपये मिलने के बाद से अब तक कोई राशि नहीं मिली है। सूची में आधार नंबर सहित सभी विवरण दर्ज हैं।

पूर्व पार्षद मंडल ने डीडीसी से अनुरोध किया कि इन महिलाओं को जल्द से जल्द उनकी बकाया राशि दिलवाई जाए। डीडीसी ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया और आवेदन को संबंधित विभाग को भेजते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

इस दौरान मंडल के साथ समाजसेवी मुनीराम बास्के और मोहम्मद इलियास (साकची) भी मौजूद थे। सभी को उम्मीद है कि जल्द ही लाभुक महिलाओं को उनकी सम्मान राशि मिल जाएगी।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जुगसलाई में राशन कार्ड घपला उजागर, पति-पत्नी अलग अलग कार्ड से ले रहे थे राशन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टाटा मोटर्स में बोनस समझौते से खुश कर्मचारियों ने पेंट फैक्ट्री में अध्यक्ष व महामंत्री का किया जोरदार स्वागत

जमशेदपुर : ऐतिहासिक बोनस समझौता के खुशी में टाटा मोटर्स के पेंट फैक्ट्री में एक अभिनंदन समारोह आयोजित की गई। जिसमें टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद,…

Spread the love

Jamshedpur : अधिवक्ता अनुराधा चौधरी का निधन, बार कौंसिल व बार एसोसिएशन ने जताया शोक

जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन की वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती अनुराधा चौधरी का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन पर झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time