Jamshedpur: पूर्व CM रघुवर दास ने बहनों से राखी बंधवाकर दिया नारी सुरक्षा का संदेश

जमशेदपुर:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने अपने एग्रिको स्थित आवास में सैकड़ों बहनों से राखी बंधवाकर भाई-बहन के रिश्ते की अटूट डोर को और मजबूत किया। इस अवसर पर उन्होंने नारी शक्ति के सम्मान और सुरक्षा का आह्वान भी किया।

शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आई सैकड़ों बहनों और ब्रह्माकुमारी बहनों ने उनकी कलाई पर राखी बांधी, तिलक लगाकर आरती उतारी और उनके दीर्घायु होने की कामना की। दास ने सभी बहनों को उपहार भेंट किए और रक्षा का संकल्प लिया।

 

मीडिया से बातचीत में पूर्व सीएम ने कहा— “रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। प्राचीन काल में भी वीर योद्धा युद्धभूमि में जाने से पहले घर की महिलाओं से रक्षा सूत्र बांधकर आशीर्वाद लेते थे।”

उन्होंने कहा कि आज समाज में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को लेकर चुनौतियां हैं, जिन्हें समाप्त करने के लिए सबको एकजुट होना होगा।

रघुवर दास ने सभी भाइयों से अपील की कि रक्षाबंधन के दिन संकल्प लें— नारी शक्ति की गरिमा और सुरक्षा की रक्षा करेंगे, महिलाओं को सम्मान देंगे एवं उनके आशीर्वाद से अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करेंगे।

 

इसे भी पढ़ें : ‘सबसे बड़े भाई’ बने Khan Sir, बोले – सभी सीमाएं लांघ कर मिला प्यार, मैं सौभाग्यशाली हूं – देखें Video


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur  : 301 नगाड़ों की गूंज के साथ शुरू हुआ ‘संवाद-2026’, 23 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 2500 जनजातीय कलाकारों का जुटान

गोपाल मैदान में टाटा स्टील फाउंडेशन के 13वें राष्ट्रीय जनजातीय सम्मेलन का शुभारंभ जावा के अनावरण के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय आयोजन आदिवासी कला, संस्कृति, परंपरा और पारंपरिक ज्ञान…

Spread the love

Jamshedpur : महाकाल बॉयज क्लब ने छठ महापर्व पर लगाया सेवा शिविर, व्रतियों की सेवा कर निभाया सेवा धर्म

जमशेदपुर : छठ महापर्व के पावन अवसर पर महाकाल बॉयज क्लब, भुइयांडीह के सदस्यों ने ‘सेवा परमो धर्मः’ को सार्थक करते हुए छठ व्रतियों एवं आमजन के लिए भुइयांडीह गोल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time